Ranchi : झारखंड(Jharkhand) में कई दिनों से जारी बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का दौर अब थम गया है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में मौसम साफ हो रहा है और फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों की नहीं है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। लेकिन 13 अप्रैल तक यही पारा 36°C के पार पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 21°C तक जाने का अनुमान है।
Jharkhand का मौसम
वहीं, जमशेदपुर, डाल्टनगंज और बोकारो में आने वाले दिनों में तापमान 38°C तक पहुंच सकता है। सरायकेला में फिलहाल सबसे ज्यादा 34.7°C तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि गुमला में न्यूनतम 14.2°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अब राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ेगा। यानी ठंडी हवाओं की राहत के बाद अब झारखंड(Jharkhand) को फिर से तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
इसे भी पढ़े :Traffic Rules: नो-पार्किंग में खड़ी की गाड़ी तो सीधा टो!
इसे भी पढ़े :Nitish Kumar ने ली शपथ, इस पार्टी से हो सकता है CM!
इसे भी पढ़े :Murder Case : इश्क, गुस्सा और है’वानियत, दोहरी ह’त्या से कांपा गांव…
इसे भी पढ़े :E-KYC : आखिरी मौका, कट जायेगा राशन कार्ड, अगर…
इसे भी पढ़े :Hyundai Creta Summer Edition लॉन्च, कीमत जानें…












