UP : रिश्तों की डोर टूटी तो एक युवक ने अपनी प्रेमिका और उसके मासूम बेटे को मौत(Murder)के घाट उतार दिया। संदेही गुनहगार चतुर्भुज पटेल उर्फ राजीव अपनी प्रेमिका नीलू और उसके 3 साल के बेटे कृष्णा के साथ रह रहा था। बीते दिनों पैसों को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर चतुर्भुज पटेल ने वारदात(Murder) को अंजाम दिया।
दोहरे Murder Case से कांपा गांव
उसने पहले प्रेमिका पर हमला किया, शोर सुनकर जागे मासूम बच्चे को भी नहीं बख्शा। कमरे में ही दोनों के शव दिनभर रखे। महिला के चेहरे को पत्थर से कुचलकर(Murder) पहचान मिटाने की कोशिश की गई। इसके बाद शव को गांव के बाहर फेंक दिया, वहीं, बच्चे के शव को खेत में भूसे के ढेर में छिपा आग लगा दी, लेकिन शव पूरी तरह नहीं जल सका। शुरू में महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मिशन शक्ति रजिस्टर खंगाला। पन्ना नंबर 37 से अहम सुराग मिला।
आरोपी की पत्नी हेमलता से मिली जानकारी ने केस सुलझाया। पुलिस ने आरोपी को तलाश कर घेरा। मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चतुर्भुज पटेल पर पहले अपनी दो पत्नियों को छोड़ देने का इल्जाम है।








इसे भी पढ़े :आवासीय स्कूल में छात्रा के गर्भवती होने की खबर से मचा बवाल
इसे भी पढ़े :Ranchi : रांची का नन्हा तैराक इशांक अब समुद्र करेगा पार, कब से जानें…
इसे भी पढ़े :Hazaribagh : रफ्तार ने छीनी एक और जिंदगी…
इसे भी पढ़े :Hazaribagh : ज्वेलर्स में लूटमार करने वाले धराये, क्या बोले SDPO… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :Pankaj Mishra बोले, ट्रेजरी लूट मतलब सिस्टम फेल…














