Bihar : बिहार के CM नीतीश कुमार(Nitish Kumar) ने राज्यसभा सदस्य की शपथ ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई, जबकि मंच पर जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण और अर्जुन राम मेघवाल जैसे बड़े चेहरे मौजूद रहे।
Nitish Kumar की राज्यसभा में शपथ
शपथ के बाद हल्का-फुल्का अंदाज भी दिखा, संजय झा से पेन लेकर साइन किया और बोले, “हो गया… चलें…”। लेकिन इसके पीछे की सियासत गंभीर है। राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेकर उन्होंने साफ कर दिया कि अब उनका फोकस दिल्ली की राजनीति पर रहेगा।
नीतीश कुमार(Nitish Kumar) अब देश के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गये हैं, जो चारों सदनों लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद और अब राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक शपथ के बाद PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात में बिहार की सत्ता का नया ब्लूप्रिंट तय हो सकता है।
चर्चा तेज है कि 14 अप्रैल के आसपास नीतीश CM पद छोड़ सकते हैं। अब बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने की अटकलें तेज हैं, जबकि जेडीयू की ओर से निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मतलब साफ है कि नीतीश कुमार दिल्ली की राजनीति में एक्टिव रोल निभाने जा रहे हैं, और बिहार में सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदलने वाला है।
-1775808241371_v-1775809609023-1775809674629.webp)
इसे भी पढ़े :Murder Case : इश्क, गुस्सा और है’वानियत, दोहरी ह’त्या से कांपा गांव…
इसे भी पढ़े :Uniform : वर्दी एक, लेकिन ताकत और जिम्मेदारी में बड़ा फर्क, कैसे पहचानें, जानें…
इसे भी पढ़े :आवासीय स्कूल में छात्रा के गर्भवती होने की खबर से मचा बवाल
इसे भी पढ़े :Ranchi : रांची का नन्हा तैराक इशांक अब समुद्र करेगा पार, कब से जानें…
इसे भी पढ़े :Hazaribagh : रफ्तार ने छीनी एक और जिंदगी…












