spot_img

झारखंड सरकार की बड़ी कार्रवाई, सही-सलामत 42 प्रवासी श्रमिक घर लौटे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में हुये अमोनिया गैस रिसाव हादसे के बाद झारखंड सरकार की तेज कार्रवाई के चलते राज्य के सभी 42 प्रवासी श्रमिक सही-सलामत अपने-अपने घर लौट आये हैं। इस पूरी प्रक्रिया में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग और प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस हादसे के बाद तुरंत एक्टिव हुई सरकार और रिजल्ट सामने हैं। बीते 21 जून को चेन्नई के पास स्थित एक समुद्री खाद्य प्रसंस्करण इकाई में हुई औद्योगिक दुर्घटना के बाद झारखंड के श्रमिक प्रभावित हुये थे। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने तत्काल रेस्क्यू और राहत अभियान शुरू किया। प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष को सक्रिय किया गया, तमिलनाडु प्रशासन से समन्वय स्थापित किया गया एवं श्रमिकों की सुरक्षा और वापसी पर विशेष निगरानी रखी गई।

विशेष ट्रेन से सुरक्षित घर वापसी

श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिये रेलवे प्रशासन के सहयोग से विशेष व्यवस्था की गई। अलप्पुझा–धनबाद एक्सप्रेस में विशेष स्लीपर कोच से चेन्नई सेंट्रल से सभी श्रमिकों को रवाना किया गया। रास्ते में भोजन, पानी और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था थी। झारखंड पहुंचने के बाद सभी श्रमिकों को उनके गृह जिलों तक प्रशासनिक सहयोग से भेजा गया।

घर पहुंचते ही लौटे चेहरे पर सुकून

लंबे तनाव और हादसे के बाद अपने परिवारों के बीच पहुंचकर श्रमिकों ने राहत की सांस ली। कई श्रमिकों ने राज्य सरकार की इस पहल के लिये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस हादसे में जान गंवाने वाली झारखंड की एक महिला श्रमिक का पार्थिव शरीर भी पूरी गरिमा के साथ उसके गृह जिले तक पहुंचाया गया, जहां प्रशासनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

सरकार का प्रवासी श्रमिकों पर विशेष फोकस

राज्य सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बाहर काम करने वाले झारखंड के श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकार सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रवासी श्रमिकों के लिये 24×7 नियंत्रण कक्ष सक्रिय रही। अन्य राज्यों से समन्वय तंत्र मजबूत किया जा रहा है, वहीं, आपदा की स्थिति में त्वरित रेस्क्यू मॉडल लागू किया गया है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, नये अध्याय की शुरुआत…

इसे भी पढ़ें : झारखंड विजन 2050 को नई रफ्तार, देश-विदेश के उद्योगपति होंगे शामिल…

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में बार के बाहर खू’नी संघर्ष का बड़ा खुलासा…

इसे भी पढ़ें : धनबाद में 700 दागियों की कराई गई परेड, दिलाई गई ये कसम…

इसे भी पढ़ें : प्रेमी जोड़े को मा’रा-पी’टा, सिर मुंडवाया और पूरे गांव में घुमाया, वीडियो वायरल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ओरमांझी में ‘नेताजी’ का अवैध बड़ा अड्डा, हो गये गिरफ्तार…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी इलाके में बेखौफ...

आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में एक-एक बूंद पानी को तरस रहीं बेटियां…

Hazaribagh : हजारीबाग के केबी महिला कॉलेज परिसर में...

मुखिया की पहल से गांव में लौटी खुशियां…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड अंतर्गत बोरोबिंग...

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला का किया ये हाल…

Bihar : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बेहद गंभीर...

झारखंड कैबिनेट में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, नये अध्याय की शुरुआत…

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज हुई...