Bihar : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बेहद गंभीर और शर्मनाक वारदात सामने आई है। गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद ओपी इलाके के एक गांव में चोरी का विरोध करने पर एक महिला पर बदमाश ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़िता को गंभीर हालत में श्री कृष्ण मेमोरियल अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया है। खबर है कि गुरुवार तड़के करीब 3 बजे एक अज्ञात बदमाश चोरी की नीयत से घर में घुसा था। इसी दौरान महिला की नींद खुल गई और उसने विरोध किया। विरोध करने पर बदमाश ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इल्जाम है कि उसके प्राईवेट पार्ट में हथियार डाल दिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तुरंत SKMCH पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके शरीर से हथियार हटाया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
पुलिस जांच में जुटी, बयान के बाद दर्ज होगा केस
मामले में मेडिकल थाना पुलिस ने जानकारी दी है कि पीड़िता की हालत स्थिर होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जायेगा। उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिये हैं और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड सरकार की बड़ी कार्रवाई, सही-सलामत 42 प्रवासी श्रमिक घर लौटे…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, नये अध्याय की शुरुआत…
इसे भी पढ़ें : झारखंड विजन 2050 को नई रफ्तार, देश-विदेश के उद्योगपति होंगे शामिल…
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में बार के बाहर खू’नी संघर्ष का बड़ा खुलासा…
इसे भी पढ़ें : धनबाद में 700 दागियों की कराई गई परेड, दिलाई गई ये कसम…








