Ranchi : गुमला के पालकोट की रहने वाली नाबालिग बच्ची को दिल्ली महिला आयोग ने रेस्क्यू किया है। नाबालिग को काम दिलाने के बहाने दिल्ली लाया गया था। दिल्ली महिला आयोग ने ट्विटर पर एक ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए नाबालिग की तलाश कर उसे करोल बाग चन्ना मार्केट के एक घर से रेस्क्यू किया। फिलहाल बच्ची को शेल्टर होम भिजवा दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : J&K के शोपियां व पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 7 आतंकियों को किया ढेर
नाबालिग ने बताया कि उसे उसके गांव से दिल्ली काम दिलाने के बहाने लाया गया था। इसलिए उसका फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया गया। किसी के भी पूछना पर उसे अपनी उम्र 18 साल बताने को सिखाया गया था। वो पिछले 4 महीने से करोल बाग के इस घर में काम कर रही थी, और इससे पहले एक और घर में उसने 4 महीने काम किया था। नाबालिग ने बताया कि वो वापस अपने घर जाना चाहती है।
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे #QueenElizabeth के पति #PrincePhilip, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
नाबालिग बच्ची को दिल्ली महिला आयोग ने ट्विटर पर मिली शिकायत के बाद रेस्क्यू किया है। यहां याद दिला दें कि कुछ महीने पहले भी दिल्ली महिला आयोग द्वारा रेस्क्यू करवाई गई कई लड़कियों को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर वापस उनके घर पहुंचाया गया था।
इसे भी पढ़ें : यहां #Corona वैक्सीन के बदले महिलाओं को लगा दिया कुत्ते वाला टीका
इसे भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव












