J&K के शोपियां व पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 7 आतंकियों को किया ढेर 

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : जम्‍मू-कश्‍मीर के शोपियां और पुलवामा में सुरक्षा बलों को दो दिनों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने दो मुठभेड़ों में आतंकवादी संगठन अंसार गजवातुल हिंद के प्रमुख इम्तियाज अहमद शाह समेत सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है।  एक अधिकारी ने कहा, ‘शोपियां में हुई मुठभेड़ में पांच, जबकि पुलवामा जिले के त्राल इलाके के नौबाग में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।’

इसे भी पढ़ें :यहां #Corona वैक्सीन के बदले महिलाओं को लगा दिया कुत्ते वाला टीका

बीती रात शुरू हुई थी मुठभेड़

गौरतलब है कि इससे पहले कश्मीर जोन की पुलिस ने कहा था कि बीती रात मुठभेड़ के बाद शोपियां में एक मस्जिद में छिपे दो आतंकवादियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘छिपे हुए आतंकवादी के भाई और स्थानीय इमाम साहब को आतंकवादी को बाहर लाने और आत्मसमर्पण करने के लिए मस्जिद के भीतर भेजा गया है। मस्जिद को नुकसान से बचाने के लिए प्रयास जारी हैं।‘

इसे भी पढ़ें :जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव

सुरक्षा बल के चार कर्मी घायल

जैसा कि पुलिस ने बताया, शोपियां में मुठभेड़ बृहस्पतिवार शाम को शुरू हुई थी। तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है और सुरक्षा बल के चार कर्मी घायल हो गए हैं। पुलवामा के त्राल इलाके में शुक्रवार सुबह एक अन्य मुठभेड़ में, दो अज्ञात आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

इसे भी पढ़ें :अनुपमां की एक्ट्रेस तसनीम नेरुरकर कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

PM मोदी के ‘दो नन्हें दोस्तों’ का खुल गया राज, छाया था बड़ा सस्पेंस…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बच्चों...

Rapido का किराया हुआ दोगुना, फिर भी नहीं मिल रही बाइक…

Kohramlive : देश की राजधानी दिल्ली में Rapido की...

आजम खान और बेटे अब्दुल्ला की बढ़ गई मुश्किलें…

UP : समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम...

PM ने 51 हजार युवाओं को दिया तोहफा… जानें क्या

Delhi : देश के लाखों युवाओं के लिए शनिवार...