यहां #Corona वैक्सीन के बदले महिलाओं को लगा दिया कुत्ते वाला टीका

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : एक तरफ कोरोना के बढ़ते मामलों का संकट तो दूसरी ओर वैक्‍सीन लगाने में हद दर्जे की लापरवाही। मामला उत्तर प्रदेश के शामली का है। यहां कोरोना वैक्‍सीन लगाने में सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र के कर्मियों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने अस्पताल पहुंचीं तीन वृद्ध महिलाओं को कोरोना वैक्सीन के बदले रैबिज का टीका लगा दिया गया। इसके बाद एक महिला की हालत बिगड़ने लगी। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही।

इसे भी पढ़ें : रांची में नहीं निकलेगा सरहुल जुलूस, मुख्य सरना स्‍थल पर पांच लोग कर सकेंगे पूजा-पाठ

एक महिला की हालत बिगड़ने पर प्राइ्रवेट क्लिनिक में भर्ती किया गया

बुजुर्ग महिलाओं की पहचान सरोज, अनारकली और सत्यवती के रूप में हुई है। सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र के कर्मचारियों ने उनसे 10 रुपये वाली सिरिंज मंगवाई और कोरोना डोज की जगह एंटी रैबिज का टीका लगा दिया। सरोज नामक एक महिला की हालत बिगड़ गई। अचानक चक्कर आने लगा और घबराहट होने लगी। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें प्राइवेट क्लिनिक में ले जाया गया। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पर्ची देखकर प्राइवेट क्लिनिक के डॉक्टर भी हैरान हो गए।

इसे भी पढ़ें : #Corona पर #ChiefMinisters के साथ चर्चा के बाद बोले #PM_Modi- अभी संपूर्ण #lockDown की जरूरत नहीं (VIDEO)

की जा रही मामले की जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि 3  महिलाओं को कोरोना वैक्सीन के स्थान पर रैबिज का टीका लगाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें :जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कोरोना पाज़िटिव

तीनों महिलाओं को कोरोना वैक्‍सीन लगाने का निर्देश

शामली सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि कांधला सीएचसी पर महिला को कोरोना की बजाय रैबिज का टीका लगा दिये जाने की सूचना मिली थी, जो जानकारी करने पर अफवाह पाई गई है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। तीनों बुजुर्ग महिलाओं को कोरोना वैक्सीन लगाये जाने का निर्देश दिया गया है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...

20 मई को बंद रहेगी यहां मेडिकल दुकानें, जानें क्यों…

Kohramlive : ऑनलाइन दवा बिक्री यानी ई-फार्मेसी और बड़ी...

स्कूल टॉपर बनने पर परिवार ने भगवान को चढ़ाई चांदी की किताब…

Kohramlive : राजस्थान की वीरभूमि चित्तौड़गढ़ में CBSE 12वीं...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...