spot_img

फैक्ट्री में दर्दनाक हा’दसा…

Date:

spot_img
spot_img

Giridih : गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। कोयला लदे मालवाहक वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर राजकिशोर सिन्हा (52) की मौके पर ही मौत हो गई। वह धनबाद के निरसा के रहने वाले थे और पिछले 20 सालों से फैक्ट्री में कार्यरत थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजकिशोर टॉर्च की रोशनी में मालवाहक को बैक करा रहे थे। इसी दौरान चालक ने उन्हें नहीं देखा और वाहन उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे में शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा, लेकिन परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर पोस्टमार्टम रुकवा दिया। मृतक के भांजे ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये कहा कि परिसर में पर्याप्त रोशनी नहीं थी और टॉर्च के सहारे वाहन बैक कराया जा रहा था। वहीं, फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना पर दुख जताते हुये मुआवजा देने का भरोसा दिया, लेकिन रोशनी की कमी के आरोपों से इनकार किया। मुफ्फसिल थानेदार श्याम किशोर महतो ने बताया कि परिजनों की शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : SP आवास के बाहर दिनदहाड़े फा’यरिंग, गार्ड की मौ’त…

इसे भी पढ़ें : CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

इसे भी पढ़ें : अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत…

इसे भी पढ़ें : बारिश में ऐसे बचायें अपना स्मार्टफोन और लैपटॉप…

इसे भी पढ़ें : देश में पहली बार ऐसा टीका, जिसे लगाने से पहले डेंगू…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खेत से निकला नरकं’काल, ह’त्या की कहानी ने उड़ाये होश…

Bihar : समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड के हलई थाना...

एक ही लड़की से प्यार करते थे दो दोस्त, दिल दहला देने वाला राज खुला…

Hazaribagh : कभी साथ बैठकर हंसी-ठिठोली करने वाले दो...

अमिताभ बच्चन ICU से घर तक, लिखी जज्बे की दास्तान…

Kohramlive : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने मंगलवार...

झारखंड में इस रोज से मानसून सत्र, कैबिनेट के 49 प्रमुख फैसले… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार...

PM आवास के बाहर से राहुल गांधी को उठा ले गई पुलिस, वीडियो वायरल…

Delhi : NEET पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने...