spot_img

SP आवास के बाहर दिनदहाड़े फा’यरिंग, गार्ड की मौ’त…

Date:

spot_img
spot_img

Chatra : चतरा में आज यानी मंगलवार दोपहर SP आवास के पास दिनदहाड़े फायरिंग हुई। गोलीबारी में एक निजी अंगरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, इल्जाम है कि जिला बल के एक जवान ने गोली चलाई है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि बाइपास निर्माण से जुड़ी रमिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राकी यादव SP से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके निजी सुरक्षा गार्ड और जिला बल के जवान के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि  जवान ने अपनी राइफल से गोली चला दी, जिससे निजी अंगरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। संबंधित वाहन की तलाशी में हथियार मिलने की भी सूचना है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं।

SP अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया। सिमरिया और टंडवा के SDPO समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने मृतक की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

इसे भी पढ़ें : अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत…

इसे भी पढ़ें : बारिश में ऐसे बचायें अपना स्मार्टफोन और लैपटॉप…

इसे भी पढ़ें : देश में पहली बार ऐसा टीका, जिसे लगाने से पहले डेंगू…

इसे भी पढ़ें : दो पत्नियां, पंचायत का अनोखा फैसला…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खेत से निकला नरकं’काल, ह’त्या की कहानी ने उड़ाये होश…

Bihar : समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड के हलई थाना...

एक ही लड़की से प्यार करते थे दो दोस्त, दिल दहला देने वाला राज खुला…

Hazaribagh : कभी साथ बैठकर हंसी-ठिठोली करने वाले दो...

अमिताभ बच्चन ICU से घर तक, लिखी जज्बे की दास्तान…

Kohramlive : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने मंगलवार...

झारखंड में इस रोज से मानसून सत्र, कैबिनेट के 49 प्रमुख फैसले… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार...

PM आवास के बाहर से राहुल गांधी को उठा ले गई पुलिस, वीडियो वायरल…

Delhi : NEET पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने...