Ranchi : दिन दहाड़े रांची के कांके थाना क्षेत्र में फायरिंग हुई है। अपराधियों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को गोली मार दी है। खबर है कि गोली उनके सिर में लगी है। लहूलुहान हालत में उन्हें रिम्स में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुस्सहासिक वारदात को कांके थाना क्षेत्र के कांके चौक पर अंजाम दिया गया। मौके पर रुरल SP समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। दिन दहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत है।












