Ranchi : झारखंड सरकार ने 7 IPS अधिकारियों के तबादले किये हैं। इन अधिकारियों के नये पदस्थापन की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
कौन गया कहां?
- अनिल पालटा को होमगार्ड DG से रेल DG का पद सौंपा गया।
- केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे एमएस भाटिया को अब होमगार्ड DG की जिम्मेदारी दी गई।
- पुलिस मुख्यालय में IG प्रोविजन पंकज कंबोज को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
नये प्रशिक्षु IPS अधिकारियों की तैनाती
- 2021 बैच के शुभम कुमार खंडेलवाल को SDPO सिमरिया और गौरव गोस्वामी को SDPO पतरातू की जिम्मेदारी दी गई।
- 2022 बैच के वेदांत शंकर को SDPO किस्को और शिवम प्रकाश को SDPO चक्रधरपुर के पद पर तैनात किया गया।
गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, जिन अधिकारियों की पोस्टिंग कहीं नहीं हुई, उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का आदेश दिया गया है।

Verified and real-time news coverage. Our editorial team follows strict editorial ethics.






