कोहराम लाइव डेस्क : 3 जुलाई को होगी जेईई एडवांस परीक्षा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई एडवांस परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान किया है साथ ही वेबिनार के जरिए आईआईटी में प्रवेश के लिए जरूरी योग्यता और नियमों के बारे में भी जानकारी दी। 3 जुलाई 2021 को इसकी तारीख सुनिश्चित की गई है।
IIT प्रवेश के लिए 75% अंकोंं की जरूरत नहीं
शिक्षा मंत्री ने बताया कि IIT में प्रवेश के लिए 75% अंकों की अनिवार्यता संबंधी शर्त को भी इस बार हटा लिया गया है। इनके अनुसार इस साल परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर द्वारा किया जाएगा।
Announcing the eligibility criteria for admission in #IITs & the date of #JEE Advanced. @SanjayDhotreMP @EduMinOfIndia @mygovindia @PIB_India @MIB_India @DDNewslive https://t.co/Pkuc1kbTuQ
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) January 7, 2021
अपने संबोधन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, “प्रिय छात्र और छात्राओं जेईई मेंस की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा के बाद लगातार आपकी तरफ से सूचनाएं आती रहीं कि जेईई एजवांस की परीक्षाएं कब होंगी, कहां होगी और उसमें पीछे के समय के अनुरूप इस समय में भी छूट का कुछ प्रावधान होगा या नहीं।”
इसे भी पढ़ें :RamnikRanchi बनानी है तो कचरा दिखते ही इस नंबर पर करें डायल
निशंक ने आगे कहा कि, “मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछली बार कोविड के कारण विषम परिस्थिति थी और अभी हम उससे पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। ऐसी स्थिति में ये निर्णय लिया गया है कि आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस परीक्षा में 75% अंकों का जो मानदंड था उसे इस समय के लिए भी हमने हटा दिया है, ताकि आपको ये सुविधा मिल सके और प्रतिभाशाली विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकें।”
इसे भी पढ़ें :भैरव सिंह ने किया सरेंडर, बोला- सीएम काफिले पर हमले का कोई इरादा नहीं था






