NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम से पहले बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने परीक्षार्थियों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। EOU ने आशंका जताई है कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक और फर्जी कॉल के जरिये पेपर लीक या प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर छात्रों से ठगी कर सकते हैं।

पेपर दिलाने के नाम पर मांगे जा सकते हैं पैसे

EOU के मुताबिक कुछ असामाजिक तत्व परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र और उत्तर उपलब्ध कराने का दावा कर अभ्यर्थियों से पैसे मांग सकते हैं। छात्रों को ऐसे किसी भी लालच में नहीं आने और किसी अनजान व्यक्ति को पैसे नहीं देने की सलाह दी गई है।

फोन, ई-मेल या मैसेज मिले तो तुरंत सतर्क हों

यदि किसी छात्र को फोन, ई-मेल, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के माध्यम से पेपर उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है, तो उसे फर्जी मानते हुये तुरंत नजदीकी थाना या साइबर थाना को इसकी सूचना देने को कहा गया है।

अफवाहें न फैलाएं, पुलिस को दें सूचना

EOU ने छात्रों से अपील की है कि पेपर लीक या वायरल प्रश्नपत्र से जुड़े किसी भी अपुष्ट संदेश को आगे फॉरवर्ड न करें। यदि सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दावा दिखाई दे तो उसका URL सुरक्षित रखकर पुलिस को जानकारी दें।

यहां करें शिकायत

संदिग्ध गतिविधि, पेपर लीक या साइबर ठगी की सूचना

EOU बिहार, पटना
मोबाइल/व्हाट्सएप: 9031829067

राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन: 1930

सिर्फ आधिकारिक सूचना पर करें भरोसा

EOU ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित एजेंसियों को दें, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता बनी रहे।

इसे भी पढ़ें : तस्करों का तांडव, ब’म-गो’लियों से दहला बहियारडीह

इसे भी पढ़ें : जापान से भारत लाये गोल्ड, रांची एयरपोर्ट का गजब नजारा… देखें

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में युवक की ह’त्या, मच गया कोहराम….

इसे भी पढ़ें : धरती आबा को झारखंड का नमन, गवर्नर-CM पहुंचे कोकर… देखें

इसे भी पढ़ें : 11 जून से झारखंड में करवट लेगा मौसम, कब-क्या होगा… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...