spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कोतवाली और सुखदेवनगर थाना प्रभारी Suspend, डीजीपी ने कही ये बात…

Date:

spot_img
spot_img

रांची : किशोरगंज में सीएम के काफिले पर हमले के मामले में दो थानेदारों पर गाज गिरी है। दोनों को सस्‍पेंड कर दिया गया है। डीजीपी ने कोतवाली थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर बृज कुमार और सुखदेवनगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी को सस्‍पेंड कर दिया है।

जांच के बाद दोनों पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के कारण यह कार्रवाई हुई। इस मामले की जांच के लिए बनाई गई है हाई लेवल इंक्वायरी कमेटी। इसकी जांच के दायरे में जो पुलिस अधिकारी-कर्मचारी आएंगे, वो भी नपेंगे।

डीजीपी ने सभी थानेदारों की लगाई क्‍लास

डीजीपी एमवी राव ने रांची के एसएसपी सहित जिले के सभी थानेदारों के साथ बैठक कर उन्‍हें राजधानी में लॉ एंड ऑर्डर को बहाल करने का निर्देश दिया। डीजीपी ने थानेदारों को साफ-साफ कहा कि बेहतर तरीके से अपना दायित्‍व निभाएं, नहीं तो हटा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : भैरव के मामा राम सिंह, नाबालिग बेटे-भतीजे को Police ने छोड़ा

चार जनवरी को किशोरगंज में हुआ था बवाल

ओरमांझी में युवती की सिर कटी लाश मिलने और दोषी की गिरफ्तारी के लिए किशोरगंज में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल हुआ था। इसमें वहां से गुजर रहे सीएम के काफिले पर भी हमला किया गया। सीएम की गाड़ियों का रूट बदल दिया गया था और वे सुरक्षित सीएम आवास पहुंचे थे। इसके बाद से ही पुलिस की मामले की जांच में जुट गई थी।

इसे भी पढ़ें : गुनहगार के पीछे की ताकत को कुचल देंगे : डीजीपी राव

सिटी एसपी के नेतृत्व में टीम गठित

घटना की जांच के लिए एसएसपी ने सिटी एसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। टीम में कोतवाली एएसपी, सिटी डीएसपी और साइबर सेल के डीएसपी के अलावा राजधानी के कुछ थानेदारों को शामिल किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सभी व्यक्ति की संलिप्तता पर साक्ष्य एकत्र करना शुरू कर दिया है। पुलिस टीम कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...