रांची : मोस्ट वांटेड बना भैरव सिंह ने सरेंडर कर दिया। गुरूवार दोपहर उसने सिविल कोर्ट में समर्पण किया। सीएम के काफिले पर हमले का पुलिस ने उसे मुख्य गुनहगार माना था। सरेंडर के समय कोर्ट में एसएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद। कोर्ट परिसर में एक पुलिस अधिकारी और वकीलों में झड़प भी हुई। सीएम काफिला हमला मामले में अबतक कुल 72 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। वहीं, 28 लोगों को भेजा जा चुका है जेल।
इंसाफ की आवाज लेकर उतरा था सड़क पर
सरेंडर करने के तुंरत बाद भैरव सिंह ने कोहराम लाइव को बताया कि वह इंसाफ की आवाज लेकर सड़क पर उतरा था। उसे पता भी नहीं था कि उस वक्त सीएम का कफिला उधर से गुजरने वाला है और ना ही काफिले पर हमला करने का उसका इरादा था। भैरव सिंह को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस कोर्ट में अर्जी डाल सकती है।









