spot_img
spot_img

छिनतई के डर से घर नहीं ले गये पैसे, दुकान से हो गई चोरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जमशेदपुर : छिनतई के डर से दुकानदार घर नहीं ले गये रुपये, दुकान से ही हो गई चोरी। जमशेदपुर जिले के परसुडीह इलाके में गुड़ कारोबारी की दुकान से 11 लाख रुपए के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे केे डीवीआर की भी हो गई चोरी। घटना बुधवार देर रात की है।

लुटेरे तीन दिन से कर रहे थे पीछा

पीड़ित गुड़ कारोबारी भीमसेन शर्मा ने बताया कि तीन दिन से घर जाते वक्त कुछ युवक उनका पीछा कर रहे थे। लूट के डर से उन्होंने रुपए दुकान में ही रखे थे। गुरुवार को वे पूरे रुपए बैंक में जमा करने वाले थे। चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें : भैरव सिंह ने किया सरेंडर, बोला- सीएम काफिले पर हमले का कोई इरादा नहीं था

थाने में एफआईआर दर्ज कराई

यह दुकान बाजार समिति में है। दुकान का नाम राजेश भंडार है। इसके संचालक भीमसेन शर्मा को गुरुवार की सुबह चोरी की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। कारोबारी ने थाना में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। कारोबारी ने बताया, उनकी दुकान के स्टाफ सुबह जब शॉप खोलने पहुंचे तो गेट का ताला टूटा पाया। दुकान में उन्होंने तीन दिन की बिक्री का पैसा रखा था, जिसे चोरों ने चुरा लिया। इधर, चोरी के कारण बाजार समिति के कारोबारियों में भारी आक्रोश है।

इसे भी पढ़ें :  RamnikRanchi बनानी है तो कचरा दिखते ही इस नंबर पर करें डायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...