Kohramlive Desk : जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग के बाद आतंकी हमलों के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर है। गृह मंत्रालय ने यह तय किया है कि पुंछ और राजौरी में CRPF के अट्ठारह सौ से ज्यादा जवान सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे। 1000 जवान दिल्ली से भेजे गए हैं।
पुंछ शहर दूसरे दिन भी बंद रहा
इस बीच जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में कुछ घंटों के भीतर हुए दो आतंकवादी हमलों में छह लोगों की मौत और 11 अन्य के घायल होने के विरोध में सीमावर्ती शहर पुंछ बुधवार को लगातार दूसरे दिन बंद रहा। अधिकारियों ने बताया कि बंद को देखते हुए सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने निकाला जुलूस
टारगेट फिल्म की वजह से घाटी से अन्यत्र स्थानांतरण की मांग कर रहे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने राजौरी में हुए दोहरे हमले के खिलाफ जम्मू में मोमबत्ती जुलूस निकाला। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में लोग सुरक्षित नहीं है और सरकार को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।’
संदिग्ध दिखने पर तुरंत पुलिस से करें संपर्क
इससे पहले जम्मू पुलिस ने पीड़ित परिवारों के घर जाकर लोगों का हाल जाना। साथ ही आस-पास के इलाके को सर्च किया। वहीं, दूरदराज के रहने वाले लोगों को आश्वस्त किया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस आपके साथ है। आप हमारा संपर्क नंबर अपने पास रखें। अगर, आपको कोई भी परेशानी होती है या कोई संदिग्ध दिखे, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
LG ने मानी मुआवजे और नौकरी की मांग
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुए आतंकी हमले के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। LG ने इस मुलााकात के बाद पीड़ित परिवारों की मुआवजे और नौकरी देने की मांग मान ली। इसके बाद पीड़ित परिवार शवों के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गया। अब मंगलवार सुबह 10 बजे हमले में जान गंवाने वालों का अंतिम संस्कार होगा।
इसे भी पढ़ें : भारत में Omicron XBB.1.5 की एंट्री, अलर्ट मोड पर हेल्थ डिपार्टमेंट
इसे भी पढ़ें :सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
इसे भी पढ़ें :हवाई सफर में ओछी हरकत, लग सकता है उड़ान पर पांबदी, जानें कैसे…
इसे भी पढ़ें :पेरिस जा रहे 210 यात्रियों को दिल्ली में उतरना पड़ा, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :मुंबई शिफ्ट हुए #RishabhPant, BCCI ने कहा- लिगामेंट की होगी सर्जरी
इसे भी पढ़ें :“Rims प्रबंधन होश में आओ…” पहरेदार और ट्रॉलीमैन कर रहे जोरदार प्रदर्शन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :अब सिनेमाघरों में नहीं कर पाएंगे ये काम…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें












