Kohramlive Desk : बुधवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में ऐड्मिट कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके फेफड़े में संक्रमण बताया जा रहा है। वहीं, सर गंगा राम हॉस्पिटल के डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि वायरल रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की निगरानी और इलाज के लिए उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती कराने के समय सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा उनके साथ थीं। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी श्वास संबंधी संक्रमण से पीड़ित रही हैं। उनकी तबियत मंगलवार से खराब थी जिस कारण राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रवेश करने पर सात किलोमीटर चलने के बाद मंगलवार शाम दिल्ली लौट आए थे।
इसे भी पढ़ें : अब सिनेमाघरों में नहीं कर पाएंगे ये काम…देखें क्या
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें
इसे भी पढ़ें : माशूका को गली में बुलाया, फिर कर दिया कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : “Rims प्रबंधन होश में आओ…” पहरेदार और ट्रॉलीमैन कर रहे जोरदार प्रदर्शन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें








