spot_img

पेरिस जा रहे 210 यात्रियों को दिल्ली में उतरना पड़ा, देखें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : बुधवार को एयर इंडिया की फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। फ्लाइट में 210 यात्री सवार थे। यात्रियों को लेकर फ्लाइट दिल्ली से पेरिस जा रही थी। 210 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया B787-800 विमान VT-AND दिल्ली से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाली AI143 “स्लैट्स ड्राइव” स्नैग इशू के कारण एयर टर्नबैक में शामिल रही। विमान में हवा में खराबी का पता चलने पर उसे वापस लाया गया। एयर इंडिया के दिल्ली से पेरिस जाने वाले विमान के बुधवार दोपहर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग के बाद DGCA ने जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि फ्लैप की समस्या के कारण दोपहर 2:25 बजे आपात लैंडिंग हुई। उड़ान ने दोपहर 1:28 बजे उड़ान भरी और दोपहर 2:03 बजे पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई और फ्लाइट सुरक्षित रूप से उतरी। आपात स्थिति घोषित होने पर इसमें 210 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया 

बुधवार को खराब विजिबिलिटी के कारण कई फ्लाइट्स को डायवर्ट भी किया गया है। रायपुर में खराब विजिबिलिटी के कारण इंडिगो की उड़ान आईजीओ 6687 अहमदाबाद-रायपुर को दोपहर 12.37 बजे भुवनेश्वर की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट एआईसी 651 मुंबई-रायपुर को सुबह 11 बजकर 53 मिनट पर खराब विजिबिलिटी के कारण नागपुर की ओर डायवर्ट किया।

इसे भी पढ़ें : अब सिनेमाघरों में नहीं कर पाएंगे ये काम…देखें क्या

इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें

इसे भी पढ़ें : माशूका को गली में बुलाया, फिर कर दिया कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : “Rims प्रबंधन होश में आओ…” पहरेदार और ट्रॉलीमैन कर रहे जोरदार प्रदर्शन… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...