Kohramlive : WhatsApp, यूजर्स की सुरक्षा के लिए एंड टू एंड इंक्रिप्शन का फीचर देता है, लेकिन इसके बाद भी कई बार WhatsApp चैट हैक हो जाती है। जो कई बार भारी परेशानी का सबब बन जाता है। ऐसे में व्हाट्सएप इस्तेमाल करते समय ये 5 गलतियां करने से बचना चाहिये।
OTP या Verification कोड को ना करें शेयर
यूजर्स अपना OTP या वेरिफिकेशन कोड कई बार अपने दोस्तों के साथ शेयर कर देते हैं जिससे उनका व्हाट्सएप हैक हो जाता है। इसलिये ध्यान रखिये कि अपना ओटीपी या वेरिफिकेशन कोड किसी के साथ शेयर ना करें।
Two step verification pin
टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन वेरीफिकेशन सत्यापन के लिए आसान पिन नहीं बनाना चाहिए क्योंकि हैकर्स इससे आपकी सुरक्षा में सेंध लगा सकते हैं।
अंजान लिंक पर ना करें क्लिक
कई यूजर्स मैसेज या ईमेल में मिले अनजान लिंक पर क्लिक कर देते हैं जिसकी वजह से उनका अकाउंट हैक हो जाता है। इसलिए आपको अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिये।
ये भी पढ़े :WhatsApp पर नया फीचर, ग्रुप मेंबर्स कर सकेंगे ऑडियो चैट… जानें कैसे
पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल
VPN का उपयोग किये बिना कभी भी आपको पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल या फिर यूपीआई का इस्तेमाल नहीं करना चाहिये। इससे हैकर्स आपकी निजी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
हमेशा अपडेट करें व्हाट्सएप
अगर आपके व्हाट्सएप में कोई अपडेट आता है तो उसको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिये। व्हाट्सएप को हमेशा अपडेट करते रहना चाहिये।
ये भी पढ़े :Ranchi News : इस IAS अफसर का तबादला, मिली ये जिम्मेदारी












