UP : कथित तौर पर सनकी अधीक्षण अभियंता धीरज जायसवाल को सस्पेंड कर दिया गया। उनपर इल्जाम है कि उन्होंने वर्चुअल मीटिंग में अपने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि ”अगर कोई बकाया बिजली बिल जमा नहीं करता है तो उनके घर में आग लगा दो।’ सहारनपुर में तैनात यूपी पावर कॉर्पोरेशन के अफसर धीरज जायसवाल के वर्चुअल मीटिंग का किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (PVVNL) की MD ईशा दुहन ने अधीक्षण अभियंता धीरज कुमार जायसवाल को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, मीटिंग में धीरज ने पूछा कि कस्टमर का बिजली बिल जमा क्यों नहीं हो पा रहा है? जूनियर ने जवाब दिया कि कई उपभोक्ताओं के घर बंद हैं। उनके घरों में ताले लगे हुये हैं। वे दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे हैं। इस वजह से बकाया वसूली नहीं हो पा रही। फोन करते हैं तो वह बाहर होने की बात कहते हैं। इस पर धीरज जायसवाल ने कहा- घर बंद हैं तो घर में आग लगा दो। वहीं, धीरज जायसवाल ने मीडिया से कहा कि जूनियर्स काम नहीं करते हैं। अब उनसे काम कराया जा रहा है तो वह इस प्रकार की उलूल-जुलूल हरकत कर रहे हैं। पर्सनल मीटिंग की वीडियो वायरल कर रहे हैं। इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :बोकारो में PM मोदी बोले इन्हें मिले कड़ी से कड़ी सजा
इसे भी पढ़ें :PM मोदी के रांची आने को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, रूट चार्ट… देखें
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, चुनाव जीतने पर हर महिला को खटाखट 25 सौ रुपये…
इसे भी पढ़ें :सबसे अधिक झारखंड सरकार करप्ट, नोट गिनने की मशीन तक खराब हो गई : अमित शाह











