Kohramlive Desk : दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को मिली अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ा दी है। मामला महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग से संबधित है। साथ ही कोर्ट ने ईडी को सभी पक्षों को चार्जशीट और केस से जुड़े अन्य संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 10 नवंबर को नियमित जमानत व अन्य लंबित आवेदनों पर सुनवाई होनी है।
22 अक्टूबर को मिली थी अंतरिम जमानत
बता दें कि इस केस की सुनवाई की पिछली तारीख पर इस मामले में जैकलीन को 22 अक्टूबर 2022 तक 50,000 रुपये के जमानत बांड पर अंतरिम जमानत दे दी गई थी। जैकलीन फर्नांडिस के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा था कि जैकलीन शनिवार को होने वाली अदालती कार्यवाही में भाग लेंगी। 17 अगस्त 2022 को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली की एक अदालत में महाठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में दायर एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के नाम का एक आरोपी के रूप में उल्लेख किया गया था।
इसे भी पढ़ें : नई हैंडगन बिक्री पर लगा प्रतिबंध…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : दिवाली मनाने घर लौट रहे थे 14 लोग, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : हत्यारों के नहीं पकड़े जाने पर लोगों का गुस्सा झलका सड़क पर
इसे भी पढ़ें : शाम ढलते ही तबाह हो गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : कैंची दिखा कर बोला- भाग नहीं तो जान मार देंगे… देखें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : इंडिगो ने की 8 नई फ्लाइट्स की घोषणा, जानिए रूट और फेयर
इसे भी पढ़ें : Jio का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 28 प्रतिशत बढ़कर 4,518 करोड़ रुपये
इसे भी पढ़ें : गढ़वा पुलिस केंद्र में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों का किया सम्मान












