Ranchi : 1857 की स्वतंत्रता क्रांति के नायक शहीद जय मंगल पांडे और नादिर अली खान की शहादत को याद कर वक्ताओं ने कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सामाजिक संस्था लोक सेवा समिति के बैनर तले बुधवार को शहीद चौक स्थित शहीद स्थल पर आयोजित समारोह में चार लोगों को शांति सम्मान प्रदान किया गया। महिला कॉलेज की प्रोफेसर डॉ सीमा प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार अजय कुकरेती, अधिवक्ता प्रणव कुमार बब्बू और मो जफीर खान को शांति सम्मान प्रदान किया गया, वहीं उन्हें अंग वस्त्र भेंट किए गये। इस अवसर पर अली बिन नौशाद, मकसूद आलम सहित अन्य मौजूद थे। लोक सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने कहा कि यह बहुत दुखद पहलू है कि जान की आहुति देने वाले शहीदों की शहादत दिवस पर उन्हें याद करने तक की फुर्सत तक किसी को नहीं है। सत्ता का सुख लेने वाले शासन-प्रशासन के नेता-अधिकारी को शहीदों को सम्मान तक नहीं दे पाते। यह दुखद और दुर्भाग्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के सचिव शिक्षाविद डॉ हरमिंदर सिंह वीर ने की। वहीं संचालन अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने किया।
इसे भी पढ़ें :‘अपना कमाओ अपना खाओ’ जैसे लब्ज बन गया पति का काल… जानें
इसे भी पढ़ें :एक खबर, पुलिस की नींद, चैन और सुकून ले गया, ATS ने क्या किया… जानें
इसे भी पढ़ें :रेमिडिसिवर इंजेक्शन को ऊंचे दाम में बेचा, गुनाहगारों को… जानें
इसे भी पढ़ें :अनाथ हो गया हीरालाल का परिवार… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : क्या बताये मैडम, मेरे साथ गलत हो गया, थाना में जोरदार हंगामा… जानें
इसे भी पढ़ें : बिना चीर-फाड़ के खतरनाक जगह फंसा सिक्का यूं निकाल गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “प्रणाम भईया काहे नहीं बोला रे”… और मार दी गो*ली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : डेंगू से बचने का केवल एक फॉर्मूला, बता गये मशहूर डॉ भदानी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो








