spot_img
spot_img
spot_img

‘अपना कमाओ अपना खाओ’ जैसे लब्ज बन गया पति का काल… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad (Sujit Kumar) : ”अपना कमाओ अपना खाओ” जैसे लब्ज पति का काल बन गया। पत्नी सरस्वती का इल्जाम है कि उसका पति उसके पास रहना भी नहीं चाहता था, घर खर्चा भी नहीं देता था। रोज-रोज के कलह से आजिज हो चुकी पत्नी ने अपने पति अजित हांसदा को मौत के घाट उतार दिया। पति को टांगी से काट डाला और खुद एक कुएं के अंदर जाकर छुप गई। जब लोगों को इस बात की भनक लगी तो उसे एक सीढ़ी के सहारे बाहर निकाला। लोगों में बहुत गुस्सा था, वो सरस्वती को सबक सिखाने पर आमादा थे, पर मौके पर पहुंच गई पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। उसके दो बच्चें हैं। सरस्वती का मायके निरसा के दलदली में है। यह सनसनीखेज वारदात धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा दामोदपुर मोहल्ले में हुई।

घटना को लेकर अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार राज मिस्त्री अजित हांसदा की शादी करीब पांच साल पहले सरस्वती देवी से हुई थी। कुछ साल दोनों को बेहतर बीते। अचानक उनके खुशहाल जिंदगी में ग्रहण लग गया। किसी न किसी बात को लेकर दोनों में कलह शुरू हो गया। रात में खाना खाने के बाद दोनों में बहुत झगड़ा हुआ। बात इतनी बिगड़ गई कि पत्नी ने अपने पति अजित हांसदा को जान से मार दिया। कुएं के अंदर से पकड़ी गई पत्नी सरस्वती ने मीडिया से कहा कि उसका पति उसे बहुत सताता और टार्चर करता था। जो कुछ कमाता, उसे नहीं देता था। हमेशा बोला करता था अपना कमाओ, अपना खाओ, इस कारण उसका खून कर दिया। पति-पत्नी के बीच रात में हुये झगड़े का खुलासा उसके चार साल के एक बच्चे ने भी मीडिया के सामने किया। उसने कहा कि शोर सुन जब वह जागा तो उसे डांट कर सुला दिया गया। कैसे कब क्या हुआ, इस बारे में वह कुछ बता नहीं सका। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : एक खबर, पुलिस की नींद, चैन और सुकून ले गया, ATS ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें : रेमिडिसिवर इंजेक्शन को ऊंचे दाम में बेचा, गुनाहगारों को… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...