Kohramlive : NDA के नेता चुने जाने के बाद जब 4 जून को नतीजे को लेकर फोन आना शुरू हुआ तब मैंने कहा कि ये आंकड़े तो ठीक हैं, ये बताओ कि EVM जिंदा है या मर गया? क्योंकि ये लोग तय करके बैठे थे कि भारत के लोकतंत्र की प्रक्रिया से लोगों का विश्वास उठा दिया जाये। ये लगातार EVM को गाली देते रहे। ये EVM की अर्थी निकालने की तैयारी में थे। शाम आते-आते उनकी जुबान में ताले लग गये और EVM ने उन्हें चुप करा दिया। यह ताकत लोकतंत्र और चुनाव आयोग की है। मैं ढिंढोरा पीटता हूं कि हमारे यहां लोकतंत्र है, ये विदेश में जाकर कहते हैं कि यहां लोकतंत्र नहीं है, मोदी आकर बैठ गया है। ये लोग भारत को बदनाम करने का षड्यंत्र करते हैं। अब लगता है कि दुनिया भी हमारे लोकतंत्र की ओर आकर्षित होगी। उन्होंने कहा कि देशवासी जानते हैं कि न हम हारे थे, न हारे हैं, लेकिन 4 जून के बाद हमारा जो व्यवहार रहा है, वह हमारी पहचान बताता है कि हम विजय को पचाना जानते हैं। हम जानते हैं कि विजय की गोद में उन्माद पैदा नहीं होता और न ही पराजित लोगों का उपहास करने के हमारे संस्कार हैं। PM मोदी ने कहा, ”किसी भी बच्चे से पूछो कि लोकसभा चुनाव से पहले किसकी सरकार थी, वह कहेगा NDA। नतीजों के बाद किसकी सरकार बनी, वह कहेगा NDA, तो हारे कहां से भाई? पहले भी एनडीए, आज भी एनडीए, कल भी एनडीए। 10 साल बाद भी कांग्रेस सौ के आंकड़े को पार नहीं कर पाई।
इसे भी पढ़ें :रांची के 6 अपराधी जिला बदर, छह लगायेंगे हाजिरी
इसे भी पढ़ें :मामूली पेट दर्द, थमा दी गई लंबी-चौड़ी दवा की लिस्ट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :चुनाव आचार संहिता खत्म
इसे भी पढ़ें :डॉ भारती के 27 लाख रुपये गटक गये बेईमान बाप और बेटी
इसे भी पढ़ें :राजधानी में मा’रधाड़ और फा’यरिंग, खू’नी जंग में 8 चले गये अंदर
इसे भी पढ़ें :दो प्यार करने वाले लटके हालत में मिले
इसे भी पढ़ें :कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, क्या लिख गई… जानें
इसे भी पढ़ें :ASI को गो’ली मारने के बाद पूरी रात राइफल लेकर घूमता रहा, फिर…







