kohramlive desk : अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय सैनिकों के हाथों तीखी चोट खाने के बाद चीन की नेवी को भी जोरदार झटका दिया गया है। कुछ दिन पहले हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश करने वाले चीनी वैज्ञानिक अनुसंधान पोत युआन वांग-5 को इस क्षेत्र से बाहर निकाल दिया गया है। चीनी अनुसंधान पोत के हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश के बाद से ही भारतीय नौसेना उसकी निगरानी कर रही थी। ट्रैकिंग और निगरानी उपकरणों से लैस यह पोत सुंडा जलडमरूमध्य से हिंद महासागर क्षेत्र में आया था। युआन वांग-5 पोत को लेकर चीन दावा करता है कि यह एक शोध करने वाला पोत है, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है। चीन का जासूसी पोत बैलिस्टिक मिसाइल और सैटेलाइटों को ट्रैक करता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युआन वांग-5 का उपयोग चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) करती है। इस पोत पर चीनी सेना के करीब 2,000 नौसैनिक तैनात रहते हैं। यह 16 से 22 अगस्त तक हंबनटोटा बंदरगाह पर रहेगा। इस बंदरगाह को चीन ने श्रीलंका से 99 साल के पट्टे पर कर्ज की अदला-बदली के तौर पर लिया है। इस चीनी शोध पोत को जासूसी करने वाला जहाज कहा जाता है। चीन के इस पोत के कारण भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक विवाद पैदा हो गया था। भारत की आपत्तियों के बाद 22 अगस्त को चीनी पोत श्रीलंका के जलक्षेत्र से रवाना हुआ था।
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच खूनी झड़प में भारत के छह जवान के घायल होने की बात सामने आई, वहीं चीन के 19 से ज्यादा सैनिकों को तीखी चोटें लगी है। खबर यह सामने आई है कि बीते नौ दिसंबर को तवांग सेक्टर के यांग्त्से में चीनी सेना ने यह दुस्साहस दिखाया। भारतीय सेना की तीन रेजीमेंट ने उन्हें खदेड़ दिया। इस झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। वहीं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस मसले पर आज हाई लेवल मीटिंग बुलाई। मीटिंग में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई है।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी बोले- भारत वो अमर बीज है जो थोड़ा दब सकता है लेकिन…
इसे भी पढ़ें :Tuition पढ़ाते-पढ़ाते टच करने लगा, फिर क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें :अधिकारियों को सीएम हेमंत ने दी चेतावनी, बोले- काम नहीं करने वाले अधिकारी पर होगी कार्रवाई
इसे भी पढ़ें :दरिंदे ने किये बाप के 32 टुकड़े…देखें
इसे भी पढ़ें :DA Arrear को लेकर केंद्र कर्मचारियों को बड़ा झटका, देखें क्या…








