spot_img
spot_img
spot_img

Tuition पढ़ाते-पढ़ाते टच करने लगा, फिर क्या हुआ देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : एक ट्यूशन टीचर (Tuition Teacher) पर नाबालिग छात्रा से रेप का इल्जाम लगाया गया है। 14 साल की पीड़िता 10वीं क्लास की स्टूडेंट है। छात्रा के बयान पर रांची के अरगोड़ा थाना में ट्यूशन टीचर मधुसूदन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संदेही गुनहगार मधुसूदन को अरगोड़ा पुलिस ने शिकायत के दो घंटे के भीतर अरेस्ट कर लिया। 26 साल का टीचर मधुसूदन मूल रूप से गुमला के सिसई का रहने वाला है। रांची में वह अरगोड़ा थाना इलाके में एक घर में किरायेदार के तौर पर रहता है। वह अपने घर पर ही ट्यूशन पढ़ाने का काम करता है।

दर्ज प्राथमिकी में छात्रा ने बताया है कि वह मधुसूदन के घर पर ट्यूशन (Tuition) पढ़ने जाया करती थी। उसके साथ उसकी एक सहेली भी जाती थी। वह बीते महीने की आखिरी हफ्ते से वहां जा रही थी। बीते कल यानी 12 दिसंबर को वह रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने गई थी। उस वक्त दिन के 2 बज रहे थे। उसकी सहेली उस रोज ट्यूशन (Tuition) नहीं गई थी। वह अकेली मधुसूदन के घर में पढ़ाई कर रही थी। इल्जाम है कि कुछ देर पढ़ाने के बाद मधुसूदन उसे गलत तरीके से टच करने लगा। छात्रा सकपकाई, पीछे हटी, पर मधुसूदन ने उसे जकड़ लिया। उसके कपड़े तक खोलने लगा। छात्रा ने काफी विरोध किया, पर वह उसकी मजबूत पकड़ से खुद को छुड़ा न सकी। उसके साथ गलत काम किया गया। वह दर्द से छटपटाने और रोने लगी। तब उसे धमकी दी गई कि कहीं कुछ भी बोली तो अंजाम काफी बुरा होगा। पुलिस को दिये अपने बयान में छात्रा ने बताया कि वह किसी तरह अपने कपड़े पहनी और वहां से निकल अपने घर पहुंची। उसका घर पंडरा ओपी इलाके में है। जब घर पहुंची तो उसके मोबाइल पर फोन कर फिर से उसे धमकाया गया। उसे फिर से बुलाया जा रहा था। तब छात्रा ने सारी बात अपने घरवालों को बता दी। जिसके बाद अरगोड़ा थाना में रेप का केस दर्ज कराया गया और संदेही गुनहगार ट्यूशन टीचर को अरेस्ट कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें : अधिकारियों को सीएम हेमंत ने दी चेतावनी, बोले- काम नहीं करने वाले अधिकारी पर होगी कार्रवाई

इसे भी पढ़ें : राजधानी में बहुचर्चित सुषमा बड़ाईक पर चली गोली, देखें फिर क्या हुआ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...