Kohramlive : रांची की शैक्षणिक धरा पर इन दिनों ज्ञान का ऐसा दीप प्रज्वलित हुआ है, जो आने वाले समय में न जाने कितने युवा चिकित्सकों के करियर को नई दिशा देगा। इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (IOA) और राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS), रांची के अर्थरोग विभाग के सहयोग से आयोजित यह पोस्टग्रेजुएट (PG) टीचिंग कोर्स इन ऑर्थोपेडिक्स कोर्स विद्यार्थियों के लिये अनुभव और आत्मविश्वास की वह सीढ़ी है, जिसके सहारे वे जीवन के कठिनतम क्षणों में रोगियों की हड्डियों और जोड़ों को नई संजीवनी दे सकेंगे। इस शैक्षिक महायज्ञ की अध्यक्षता कर रहे हैं डॉ. (प्रो.) गोविंद कुमार गुप्ता, जिनकी अगुवाई में 4 और 5 अक्टूबर को RIMS ऑडिटोरियम में सुबह 8 बजे से ज्ञान-साधना का यह अनूठा संगम शुरू हुआ।
कोर्स की खासियतें
🔹 व्यावहारिक और परीक्षा-उन्मुख केस-आधारित इंटरैक्टिव डिस्कशन
🔹 रेगुलर एग्जामिनेशन, वाइवा और लॉन्ग/शॉर्ट केस प्रेजेंटेशन पर वर्कशॉप
🔹 नवीनतम गाइडलाइंस, कांसेप्ट और शल्य तकनीकों की जानकारी
🔹 राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के विशेषज्ञों से सीधा मार्गदर्शन
इसे भी पढ़े : दादी का दिल फिसल गया, फिर हो गई “नौ-दो-ग्यारह”
इसे भी पढ़े : मुख्य चुनाव आयुक्त बोले, चुनाव प्रेक्षक लोकतंत्र के प्रकाशस्तंभ
इसे भी पढ़े : सेना प्रमुख जनरल बोले, पाकिस्तान दुनिया में अपना वजूद खो देगा, अगर…
इसे भी पढ़े : रांची में पेंशन योजनाओं का भुगतान…








