spot_img

दादी का दिल फिसल गया, फिर हो गई “नौ-दो-ग्यारह”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के झांसी के मऊरानीपुर इलाके से एक हैरान कर देने वाली बातें सामने आई है। यहां एक 40 साल की दादी ने अपने परिवार पति, बच्चों और नाती-पोतों की परवाह छोड़कर 35 साल के युवक संग फरार हो गई। करीब ढाई साल पहले महिला मजदूरी करने के लिये भिंड गई थी। वहीं उसकी मुलाकात उस युवक से हुई। शुरुआत में केवल बातचीत थी, लेकिन धीरे-धीरे यह इश्क में बदल गई। जब परिवार को इस प्रेमकथा का पता चला, उन्होंने महिला को घर वापस बुलाया। लेकिन महिला का दिल पहले ही उसके आशिक के लिए धड़क चुका था। घर में रहते हुये भी वह चोरी-छिपे मोबाइल से आशिक से बात करती रही।

इसी बीच उसके बेटे की तबीयत बिगड़ी और परिवार झांसी इलाज के लिये चला गया। घर में अकेली पाकर महिला ने अपने आशिक के साथ मौके का फायदा उठाया और फुर्र हो गई। पोतों ने बताया कि दादी जाते समय घर के गहने और नकदी भी साथ ले गई। पीड़ित पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख