spot_img

रांची में पेंशन योजनाओं का भुगतान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची जिला प्रशासन ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजनाओं के तहत जुलाई और अगस्त 2025 की पेंशन राशि का लाभुकों के खातों में भुगतान कर दिया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 51,211 लाभुकों को भुगतान किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 11,299 लाभुकों को भुगतान एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 345 लाभुकों को भुगतान किया गया।

जिन लाभुकों को अभी तक पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें अपने आधार कार्ड की NPCI मैपिंग (Aadhaar Seeding) सुनिश्चित करनी होगी। रांची जिला के सभी लाभुकों से अनुरोध है कि जिनका डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) अभी तक जमा नहीं हुआ है, वे इसे अविलंब अपने प्रखंड, अंचल कार्यालय या रांची समाहरणालय में जमा करायें। DLC न जमा होने के कारण पेंशन में बाधा आने की जिम्मेदारी लाभुक की होगी। रांची जिला प्रशासन ने लाभुकों से अपील की है कि वे इन प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करें, ताकि पेंशन का लाभ निर्बाध और नियमित रूप से मिल सके।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...