Kohramlive : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस का न्यू एनर्जी कारोबार चालू होने के 5 से 7 वर्षों में ही उतनी कमाई करने लगेगा, जितनी हमारा ऑयल टू कैमिकल बिजनेस करता है। मुकेश अंबानी ने बताया कि कंपनी ने कच्छ में बंजर भूमि को पट्टे पर लिया है। इस बंजर भूमि में अगले 10 वर्षों में लगभग 150 अरब यूनिट बिजली पैदा होगी। जो भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं के लगभग 10% के बराबर होगी।” मुकेश अंबानी गुरुवार को कंपनी की 47वीं वार्षिक आम बैठक में संबोधित कर रहे थे।
मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि “इस साल के अंत तक, हम अपने स्वयं के सौर फोटो-वोल्टाइक (PV) मॉड्यूल का उत्पादन शुरू कर देंगे। अगली तिमाहियों में, हम अपनी एकीकृत सौर उत्पादन सुविधाओं का पहला चरण पूरा कर लेंगे। इसमें मॉड्यूल, सेल, ग्लास, वेफर, इंगोट और पॉलीसिलिकॉन शामिल हैं, जिनकी शुरुआती वार्षिक क्षमता 10 गीगावॉट है। हमने जामनगर में 30 गीगावॉट वार्षिक क्षमता वाली एक एकीकृत उन्नत रसायन-आधारित बैटरी विनिर्माण सुविधा का निर्माण शुरू कर दिया है। अगले साल की दूसरी छमाही तक उत्पादन शुरू हो जाएगा।”
न्यू एनर्जी बिजनेस के बारे में बताते हुये उन्होंने कहा कि, “बायो-एनर्जी कारोबार तेजी से विस्तार कर रहा है और 2025 तक 55 ऑपरेटिंग कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट तक पहुंच जाएगा, जिससे किसान अन्ना दाता से ऊर्जा दाता बन जायेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 हजार से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी। कंपनी न्यू एनर्जी बिजनेस में 75 हजार करोड़ तक के निवेश के लिए तैयार हैं।“
इसे भी पढ़ें :आंगन में पल-बढ़ रहे पशु बीमार पड़े तो चिंता नहीं, बस ये करें… जानें
इसे भी पढ़ें :वकील की ह’त्या के बाद हथियार छुपाने वाला मिला अपने जीजा के घर
इसे भी पढ़ें :यूपी में सब्सक्राइबर्स या फॉलोअर्स पर पायें 8 लाख तक… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :हेमंत कैबिनेट में इन 44 प्रस्तावों को मिली मंजूरी… देखें
इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की जगह कल ये विधायक लेंगे शपथ…
इसे भी पढ़ें :लातेहार में जबरदस्त ठनका, चपेट में आये कई…
इसे भी पढ़ें :अवैध संबंध के शक में कर डाला बड़ा गुनाह, हुआ खुलासा… जानें
इसे भी पढ़ें :365 के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी, पहली बार यह नियुक्ति : CM हेमंत
इसे भी पढ़ें :दिन दहाड़े फेमस डॉक्टर के साथ बड़का कांड, पुलिस रेस…














