spot_img
spot_img
spot_img

यूपी में सब्सक्राइबर्स या फॉलोअर्स पर पायें 8 लाख तक… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चलाने वाले और इन्फ्लूएंसर्स को उनके सब्सक्राइबर्स या फॉलोअर्स के आधार पर यूपी सरकार हर माह आठ लाख रुपये तक का भुगतान करेगी। इसके लिये यूपी सरकार ने  ‘उत्तर प्रदेश डिजिटल मीडिया नीति-2024’ को लागू करने का फैसला किया है। इसका मकसद प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी और उससे होने वाले लाभ को जनता तक पहुंचाने का है। बीते 27 अगस्त को यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश डिजिटल मीडिया नीति-2024 को मंजूरी दे दी गई। इसमें सोशल मीडिया पर काम करने वाली एजेंसी व फर्म को विज्ञापन की व्यवस्था की गई है।

किसे होगा फायदा?

नई सोशल मीडिया नीति उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के अंदर और बाहर से संचालित होने वाले डिजिटल मीडिया हैन्डल, चैनल, अकाउंट होल्डर, पेज, संचालक, डिजिटल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स और कन्टेन्ट राइटर या इनसे जुड़ी एजेंसी और फर्म के लिए है। सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं की सूचना और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचाने वालों को उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञापन सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से जोड़ा जायेगा। फिर इन्हें विभाग में सूचीबद्ध कर नियम के अनुसार विज्ञापन दिया जायेगा। डिजिटल मीडिया हैंडल्स संचालकों, डिजिटल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को विज्ञापन मान्यता कैसे मिलेगी, इससे जुड़ी प्रक्रिया और मार्गदर्शिका 28 अगस्त को जारी की गई।

विज्ञापन पाने के शर्त 

  • यूपी सरकार के PRD में इम्पेल होने के लिये कम से कम दो साल से अस्तित्व में होना जरूरी है। इससे जुड़े जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा।
  • सूचीबद्धता के लिये आवेदन करते समय गुजरे छह महीने की डिजिटल मीडिया एनालिटिक्स रिपोर्ट देनी होगी। इसी आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में डिजिटल मीडिया हैन्डल, चैनल, अकाउंट होल्डर, पेज, संचालक, डिजिटल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स, कन्टेन्ट राइटर या इनसे संबंधित एजेंसी या फर्म को सूचीबद्ध किया जायेगा।
  • कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिये, इसका शपथ पत्र देना होगा।
  • इनके पास वीडियो, पोस्ट या कंटेन्ट वगैरह बनाने के लिए खुद के शूटिंग से जुड़े सभी उपकरण होने चाहिये।

कितने रुपये मिलेंगे, जानें..

राज्य सरकार फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म चलाने वाले और इन्फ्लूएंसर्स को उनके सब्सक्राइबर्स या फॉलोअर्स के आधार पर प्रति माह 8 लाख रुपये तक का भुगतान करेगी। इसके लिए चार अलग-अलग श्रेणियां बांटी गई हैं। एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम के लिए श्रेणीवार अधिकतम भुगतान सीमा क्रमश 5 लाख, 4 लाख, 3 लाख और 2 लाख रूपये हर माह निर्धारित की गई है।

वहीं यूट्यूब पर वीडियो, शॉर्ट्स, पॉडकास्ट के लिए श्रेणीवार अधिकतम भुगतान सीमा क्रमशः 8 लाख, 7 लाख, 6 लाख और 4 लाख हर माह तय की गई है।

फेसबुक

श्रेणीसब्सक्राइबर्स/फॉलोअर्स (न्यूनतम)वीडियो/पोस्ट (6 माह में)
A10 लाख10 वीडियो या 20 पोस्ट
B5 लाख8 वीडियो या 16 पोस्ट
C2 लाख6 वीडियो या 12 पोस्ट
D1 लाख5 वीडियो या 10 पोस्ट

 

इंस्टाग्राम

श्रेणीसब्सक्राइबर्स/फॉलोअर्स (न्यूनतम)वीडियो/पोस्ट (6 माह में)
A5 लाख15 वीडियो या 30 पोस्ट
B3 लाख12 वीडियो या 30 पोस्ट
C2 लाख10 वीडियो या 20 पोस्ट
D1 लाख8 वीडियो या 15 पोस्ट

 

यूट्यूब

श्रेणीसब्सक्राइबर्स/फॉलोअर्स (न्यूनतम)वीडियो/पोस्ट (6 माह में)
A10 लाख12 वीडियो
B5 लाख10 वीडियो
C2 लाख10 वीडियो
D1 लाख8 वीडियो

X (पूर्व में ट्विटर)

श्रेणीसब्सक्राइबर्स/फॉलोअर्स (न्यूनतम)वीडियो/पोस्ट (6 माह में)
A5 लाख15 वीडियो या 30 पोस्ट
B3 लाख12 वीडियो या 30 पोस्ट
C2 लाख10 वीडियो या 20 पोस्ट
D1 लाख8 वीडियो या 15 पोस्ट

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...