spot_img
spot_img

365 के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी, पहली बार यह नियुक्ति : CM हेमंत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सरकार ने व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए बीते 4 सालों में विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में नियुक्तियां की है। यह सिलसिला लगातार जारी है। आज राज्य सरकार 365 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी को राज्य के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापित कर रही है। सभी नवनियुक्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स आज से राज्य सरकार के अभिन्न अंग के रूप में कार्य करेंगे। नवनियुक्त सभी CHO राज्य सरकार की एक ऐसी कड़ी बन रहे हैं, जहां उनके कंधों पर स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी जिम्मेदारियां रहेंगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य सरकार की व्यवस्था को आम जनता तक सुगमता पूर्वक इन्हीं के माध्यम से ही पहुंचाया जाना है। स्वस्थ झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका अहम होगी। पहली बार फॉरेंसिक लैब के लिए साइंटिस्ट की नियुक्ति की गई है। यह कहना है CM हेमंत सोरेन का, मौका था रांची के प्रोजेक्ट भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का। मौके पर 365 CHO को अपॉइंटमेंट लेटर सौंपा गया।

तमाम चुनौतियों के बावजूद हजारों की संख्या में हुई नियुक्तियां

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज लगभग 365 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स की नियुक्त हो रही है। इससे पहले हमलोगों ने पशु चिकित्सकों, चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। लैब असिस्टेंट की भी नियुक्ति की है। आयुष चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों सहित ए-ग्रेड नर्स की भी नियुक्ति की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनौती भरे वक्त में भी उनकी सरकार ने कृषि अधिकारी की नियुक्ति, हॉर्टिकल्चर में पदाधिकारी की नियुक्ति, पंचायत सचिव की नियुक्ति, लिपिक की नियुक्ति, लेखपाल की नियुक्ति, टीचर की नियुक्ति, जूनियर इंजीनियर, सहायक इंजीनियर की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि हजारों नियुक्तियां हुई हैं और कई नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं।

स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में नवनियुक्त CHO की भूमिका अहम

CM हेमंत सोरेन ने सीएचओ को संबोधित करते हुए कहा कि आपको यह मालूम है कि झारखंड प्रदेश की भौगोलिक संरचना, यहां की सामाजिक व्यवस्था और यहां के लोगों की मानसिकताएं कैसी हैं। बस आपको यह समझना पड़ेगा कि स्वास्थ्य सेवा को लोगों तक सरलता पूर्वक किस प्रकार से पहुंचाया जा सके। जंगल, पहाड़, नदी-नाला से घिरा हुआ इस सुंदर राज्य में ऐसे-ऐसे गांव हैं, जहां के लोगों ने आज तक शहर नहीं देखा है और न ही सरकार की व्यवस्था से उन्हें बहुत ज्यादा लेना-देना है। बहुत सारे लोग आज के दिन भी झाड़-फूंक और जड़ी बूटियों के अधूरे ज्ञान के आधार पर परंपरागत तरीके से स्वास्थ्य उपचार कराने में लगे रहते हैं। इसी वजह से कभी-कभी ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती हैं, जो चिंतनीय है। इसलिए आप सभी को राज्य के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति एक विश्वास के साथ जुड़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नवनियुक्त सी०एच०ओ० लगभग डॉक्टर एवं नर्स की दोहरी भूमिका में भी हैं। कुल मिलाकर कहा जाए आप सभी स्वास्थ्य विभाग के ऑलराउंडर प्लेयर की भूमिका में रहेंगे।

मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता

CM ने कहा कि राज्य सरकार का लगातार प्रयास रहा है कि सभी को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराए। इसी उद्देश्य के साथ कई जनहित के कार्य एवं नीति निर्धारण राज्य सरकार द्वारा किए गए हैं। उनकी सरकार के समक्ष भी कई चुनौतियां हैं। राज्य की भौगोलिक स्थिति के कारण कई स्वास्थ्य व्यवस्था आम जनता तक पहुंचाने में वक्त लगता है और कहीं-कहीं कुछ लोग जानबूझकर भी वक्त लगा देते हैं ,ऐसे में मरीज़ों को कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। आने वाले दिनों में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, यह आप सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सिर्फ स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित अस्पताल ही नहीं बल्कि कल्याण विभाग ,श्रम विभाग द्वारा संचालित अस्पतालों में भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है।

तकनीकी युग के बाद भी बेहतर मानवबल एवं व्यवस्था जरूरी

CM ने कहा कि जब तक हमारे पास मैनपावर नहीं होगा तब तक बेहतर कार्य नहीं हो सकता है। आज तकनीक का युग है। अब धीरे-धीरे सभी चीजों में रोबोटिक सिस्टम जगह बना रहा है। उद्योगों का पूर्ण रूप से मशीनीकरण हो चुका है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी मशीनों की उपयोगिता बढ़ी है, लेकिन उसके बाद भी अच्छे चिकित्सक, अच्छी स्वास्थ्य सुविधा के लिए लोग अलग-अलग राज्यों में जाते हैं। वहीं झारखंड में अच्छे डॉक्टर होने से अन्य राज्यों से भी मरीज यहां आते हैं। आपकी भूमिका भी ऐसी होनी चाहिए कि लोग आपकी ओर खिंचे चले आएं।

स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बन रही बेहतर कार्य योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को लेकर हम लगातार प्रयासरत रहते हैं। राज्य सरकार ने जिस तरह से स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए कार्ययोजना बनाई है, उससे बहुत जल्द इस राज्य में सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदान करेंगे, ताकि यहां से किसी को इलाज के लिए अन्य राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमलोग स्वस्थ तभी रहेंगे जब स्वास्थ्य विभाग खुद स्वस्थ रहेगा। इसके लिए सालाना बजट 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, ताकि स्वास्थ्य केंद्रों की साफ सफाई और रख-रखाव बेहतर तरीके से की जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना के अंतर्गत सरकार ज़िलों के सदर अस्पतालों को 75 लाख रुपये,अनुमंडलीय अस्पताल को 50 लाख रुपये ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/रेफ़रल अस्पताल को 10 लाख रुपये एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 5 लाख रुपये ,स्वास्थ्य उप केंद्र/आयुष्मान आरोग्य केंद्र को 2 लाख रुपये प्रतिवर्ष उपलब्ध करा रही है।

CM ने कहा कि आप सभी नवनियुक्त CHO उत्साहित हैं। खुश हैं, आप सभी को मेरी ओर से नई शुरुआत के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विभागीय प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं नवनियुक्त CHO उपस्थित थे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...

ममता बनर्जी को एक झटका, करीबी विधायक ने छोड़ा साथ…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर...

पुलिस की गो’ली खाकर उग्रवादी ने उगले कई राज, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Khunti : खूंटी के घने जंगल इंदवन में मुठभेड़...

गांव-गांव घूमकर बांट रहा था ‘सरकारी बाबू’ बनने का सपना, फिर…

Pakur : पाकुड़ में खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर...