Ranchi : अधिवक्ता गोपी कृष्णा मर्डर केस में वांटेड खेमलाल कालिंदी को खोज निकाला गया। वह सिमडेगा में अपने जीजा के घर में पनाह ले रखा था। उसके जीजा का घर सिमडेगा के केरसाई थाना क्षेत्र के चिनजोर गांव में है। मिले एक क्लू पर रांची के कोतवाली DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में गठित एक स्पेशल टीम सिमडेगा गई और वांटेड खेमलाल कालिंदी को खोज निकाला। गिरफ्तार खेमलाल की निशानदेही पर छुपा कर रखा गया एक देशी पिस्तौल मुड़ला पहाड़ (सुखदेवगर) से बरामद की किया गया। यहां याद दिला दें कि बीते 2 अगस्त को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के महुवाटोली में अधिवक्ता गोपी कृष्ण की चाकू व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में शामिल संदेही गुनहगार रोशन मुंडा एवं संदीप कालिंदी को पुलिस ने पहले ही अरेस्ट कर लिया था। इन दोनों ने पुलिस को बताया था कि वकील गोपी कृष्ण की हत्या करने के बाद हथियार एवं गोली खेमलाल कालिंदी को छुपाकर रखने के लिये दे दिया था। तब से खेमलाल को जोर-शोर से खोजा जा रहा था।
इधर, रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को यह गुप्त सूचना मिली कि फरार खेमलाल कालिंदी अपने जीजा के घर सिमडेगा में पनाह ले रखा है। इसके बाद पुलिस कप्तान ने आगे का टास्क कोतवाली DSP प्रकाश सोय को दिया। उनके नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम को यह कामयाबी हासिल कर ली। टीम में प्रशिक्षु DSP दुसरू बानसिंह, प्रभात कुमार बेक, सुखदेवनगर के थानेदार मनोज कुमार, सब-इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार सिंह, उमेश चंद्र महतो, हवलदार बिरसा उरांव, सिपाही मो. बदुद आलम शामिल थे।
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :धनबाद की पांच बेटियां PM को बांधेंगी राखी… जानें
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :अचानक, ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंच गये… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :लालची नाते-रिश्तेदारों पर लगे गंभीर इल्जाम, हो गया बड़ा कांड…














