Ranchi : साल 2016 में हुए झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में हुई अनियमितता की जांच अब ACB करेगी। सीएम हेमंत सोरेन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यहां याद दिला दें कि साल 2016 में 13 से 15 नवंबर तक झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मुख्य समारोह में सिंगर सुनिधि चौहान का कार्यक्रम हुआ था। इस दौरान कार्यक्रम और विभिन्न स्कूलों में बच्चों के बीच टी-शर्ट, मिठाई और टॉफी वितरण में अनियमितता बरतने का इल्जाम लगा था। अब इस मामले की जांच ACB करेगी। सीएम हेमंंत सोरेन ने इस कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं से संबंधित अनियमितता की मिली शिकायतों के मद्देनजर एसीबी जांच के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। वर्ष 2016 के राज्य स्थापना दिवस समारोह के आयोजन में हुई अनियमितता को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका सुनवाई के लिए विचाराधीन है।
इसे भी पढ़ें : भारत का चीन को कड़ा संदेश, …और कर दिया बीजिंग ओलंपिक का बहिष्कार
इसे भी पढ़ें : PLFI का खूंखार उग्रवादी डेबरा ने जब मुंह खोला तो…
इसे भी पढ़ें : पुलिस के हाथ आते-आते बच निकला PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप, जानिये कैसे…
इसे भी पढ़ें : वर्षों के बिगड़े सिस्टम की थकन निगलते जा रहे CM हेमंत सोरेन, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सर सर जल्दी आईये… सुनते ही रेड पर निकले थानेदार को मारी गोली
इसे भी पढ़ें : बहन को छोड़ने गया था ससुराल, जीजा ने बनवा दिया दूल्हा, फिर जो हुआ…
इसे भी पढ़ें : कोको का पता बताओ, एक लाख इनाम पाओ
इसे भी पढ़ें : पूर्व IPS आरएन सिंह के घर पर IT रेड, बेसमेंट में मिले 650 लॉकर, अब तक करोड़ों रुपये बरामद…
इसे भी पढ़ें : OMG! Liquid Gold बताकर अपना यूरिन बेच रही मॉडल






