चीखों से कांप उठा लोहरदगा का ये गांव, क्या हुआ भयानक… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Lohardaga : सोमवार की अहले सुबह लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र का सेंगरा टोली गांव उस वक्त चीखों से कांप उठा, जब एक घर के भीतर ऐसा खूनी खेल खेला गया, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। जिस बेटे को बुजुर्ग पिता ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी ने गुस्से और सनक में ऐसी वारदात कर दी कि घर मातम में बदल गया, चीख-पुकार मच गई।

पुलिस के मुताबिक, 35 साल के संदीप उरांव ने पारिवारिक विवाद के बीच घर में रखी कुदाल उठाई और पहले अपने 60 वर्षीय पिता सुरेंद्र उरांव पर हमला कर दिया। हमला इतना बेरहम था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद गुस्से में अंधा संदीप अपनी 27 वर्षीय पत्नी सुजीता उरांव पर टूट पड़ा। वह भी खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी और उसकी सांसें हमेशा के लिए थम गईं।

लेकिन कहानी का सबसे दर्दनाक हिस्सा अभी बाकी था…

घर के कोने में सहमी खड़ी 3 साल की मासूम रियांशी भी इस सनक की शिकार बन गई। आरोपी ने अपनी ही बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। नन्हीं बच्ची खून से लथपथ हालत में तड़प रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने घायल बच्ची को अपनी गोद में उठाया और बिना देर किये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुये बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल मासूम जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

इसे भी पढ़ें : बाप रे! फिर बढ़ गये पेट्रोल-डीजल के दाम, कितना… जानें

इसे भी पढ़ें : दांत के इलाज के बहाने शर्मनाक हरकत! युवती ने डेंटिस्ट पर किया FIR

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…

इसे भी पढ़ें : अभी समझाइश, दो दिन बाद सीधा चालान…

इसे भी पढ़ें : नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: