खूब वायरल हो रहा लालू परिवार का ये कार्ड… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : RJD में 27 मई की तारीख इस बार खास मायने रखने वाली है। वजह हैं RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पोते और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बेटे ‘इराज’, जिसका जन्मदिन इस बार गाजियाबाद में भव्य अंदाज में मनाया जायेगा। परिवार के इस खास जश्न को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज है, क्योंकि पार्टी में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। लेकिन बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले जिस चीज़ ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह है इनविटेशन कार्ड। वायरल हो रही तस्वीर में तेजस्वी यादव के बेटे का पूरा नाम ‘इराज लालू यादव’ लिखा हुआ है। यही नाम अब बिहार की राजनीति और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

दादा लालू ने रखा था पोते का नाम

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने खुद अपने पोते का नाम ‘इराज’ रखा था। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी साझा की थी। लालू ने बताया था कि जैसे चैत्र नवरात्र के छठे दिन जन्मी पोती का नाम ‘कात्यायनी’ रखा गया, वैसे ही मंगलवार यानी भगवान हनुमान के दिन जन्मे पोते का नाम भी आस्था से प्रेरित होकर रखा गया।

कोलकाता में हुआ था जन्म

तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के बेटे इराज का जन्म 2025 में कोलकाता में हुआ था। पोते के जन्म के बाद लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा था कि उन्होंने और राबड़ी देवी ने मिलकर पोते का नाम ‘इराज’ रखा है, जबकि उसका पूरा नाम ‘इराज लालू यादव’ रखा गया।

 कई बड़े चेहरे हो सकते हैं शामिल

सूत्रों के मुताबिक, गाजियाबाद में होने वाली इस बर्थडे पार्टी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी न्योता भेजे जाने की चर्चा है। अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।

Lalu Prasad grandson birthday invitation card

इसे भी पढ़ें : ‘दिशोम गुरु’ को मरणोपरांत पद्म भूषण, राष्ट्रपति करेंगी 131 हस्तियों को सम्मानित…

इसे भी पढ़ें : चीखों से कांप उठा लोहरदगा का ये गांव, क्या हुआ भयानक… जानें

इसे भी पढ़ें : बाप रे! फिर बढ़ गये पेट्रोल-डीजल के दाम, कितना… जानें

इसे भी पढ़ें : दांत के इलाज के बहाने शर्मनाक हरकत! युवती ने डेंटिस्ट पर किया FIR

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: