spot_img

झारखंड में हायर एजुकेशन के लिए होगा IQAC का गठन, सीएम ने दी मंजूरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में यह देखने को मिलता है कि कई कॉलेजों को नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिएशन काउंसिल यानी राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्ययन परिषद (NAAC) से मान्‍यता नहीं मिल पाती है। इस कारण उन्‍हें राष्‍ट्रीय अनुदान से वंचित होना पड़ता है। बता दें कि केंद्र से अनुदान प्राप्त करने के लिए कॉलेजों को NAAC से एक्रीडिएशन लेना अनिवार्य होता है। इसे देखते हुए हेमंत सरकार ने राज्य में इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (IQAC) का गठन करने का फैसला किया है। यह सेल राज्य के अधिकतर सरकारी कॉलेजों में है। अब इसकी एक इकाई राज्य स्तर पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में भी गठित होगी। यह इकाई कॉलेजों को NAAC से एक्रीडिएशन प्राप्त करने में तकनीकी व वित्तीय सहयोग प्रदान करेगी। विभागीय मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी मंजूरी दे दी है।

झारखंड के कॉलेजों को NAAC से एक्रीडिएशन लेना जरूरी

उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता एवं उनमें उपलब्ध वर्तमान संसाधनों के आकलन के लिए सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को NAAC से एक्रीडिएशन प्राप्त करना जरूरी होता है। राज्य में स्थिति यह है कि कई कॉलेजों ने अब तक NAAC से एक्रीडिएशन प्राप्त नहीं किया है। बता दें कि राष्‍ट्रीय शिक्षा अभियान के तहत कॉलेजों को अपने संसाधनों के विकास के लिए दो करोड़ रुपये प्राप्त होते हैं। राज्य स्तर पर गठित होनेवाला सेल उच्च शिक्षण संस्थानों को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआइआरएफ) में उच्च रैंकिंग प्रदान करने में भी मदद करेगा।

अभी एक भी कॉलेज-यूनिवर्सिटी टॉप 100 में नहीं

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) में रैंकिंग की बात करें तो राज्य के एक भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी देश के टॉप 100 संस्‍थानों में शामिल नहीं हैं। रैंकिंग में सुधार के लिए सरकार प्रयास कर रही है। राज्य के सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी इस फ्रेमवर्क में उच्च रैंकिंग प्राप्त करें, इसके लिए भी सरकार न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, बल्कि सेल के माध्यम से तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी। रैंकिंग में सुधार को लेकर किए जानेवाले प्रयासों की निगरानी भी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत ने गौतम यादव को दिये 2 लाख, जानिये क्यों…

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े Encounter में ढेर हुआ मोस्‍टवांटेड मनीष सिंह उर्फ सोनू, देखें…

इसे भी पढ़ें : मंत्री-विधायकों संग जमकर झूमे सीएम हेमंत सोरेन, देखिये तस्‍वीरें…

इसे भी पढ़ें : पंचायत चुनाव को लेकर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, जानिये क्‍या कहा…

इसे भी पढ़ें : महिलाओं के माध्यम से राज्य की तस्वीर बदलना चाहती है सरकार : सीएम हेमंत सोरेन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...