spot_img
spot_img
spot_img

पंचायत चुनाव को लेकर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, जानिये क्‍या कहा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सोमवार को झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्‍य में बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत चुनाव कराये जायेंगे। कोविड के कारण 2021 से ही पंचायत चुनाव टल रहे हैं। इस वजह से राज्य सरकार को 700 से 800 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। उक्‍त बातें सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान आजसू विधायक लंबोदर महतो द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में कहीं। लंबोदर महतो ने मुख्यमंत्री से पूछा था सर्वोच्च न्यायालय ने पंचायती राज व्यवस्था में ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट कराने का आदेश दिया है, तो झारखंड सरकार पंचायतों में यह व्यवस्था लागू करने पर क्या कदम उठा रही है? मुख्यमंत्री ने इसके जवाब में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश में यह कहीं नहीं कहा गया है कि ट्रिपल टेस्ट कराए बगैर पंचायतों के चुनाव नहीं होंगे। यदि ऐसा रहता तो ओडिशा, बंगाल, बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र में पंचायत चुनाव नहीं होते।

सीएम ने विपक्ष पर दोहरी नीति अपनाने का भी आरोप लगाया है। सीएम ने कहा कि एक तरफ विपक्ष चुनाव कराने के लिए दवाब बना रहा है। वहीं दूसरी तरफ ट्रिपल टेस्ट भी कराने की बात करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रिपल टेस्ट कराने में समय लगेगा और सरकार का पैसा भी खर्च होगा। ट्रिपल टेस्ट पर भविष्य में निर्णय लेंगे। उन्‍होंने कहा कि OBC बहुल क्षेत्र में तो OBC चुनकर आएंगे ही, इसलिए सरकार बिना ट्रिपल टेस्ट कराए पंचायत चुनाव कराएगी।

Read More : शादी में डांस देखकर बिगड़ी नीयत, मासूम के साथ 10 लड़कों ने क्या कर डाला, देखें…

Read More : 2 मिनट वाली मैगी हुई महंगी, चाय की चुस्की के लिए भी चुकानी पड़ेगी ज्यादा कीमत

Read More : टेस्‍ट सीरीज जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…

Read More : इस सप्‍ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें समय से काम, वरना…

Read More : तालाब में मिली एक शख्स डेड बॉडी, दो दिनों से था लापता

Read More : रामगढ़ में फिर हुआ भीषण हादसा, कंटेनर-बस की टक्‍कर के बाद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...

‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की 'मौत की...