spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दिनदहाड़े Encounter में ढेर हुआ मोस्‍टवांटेड मनीष सिंह उर्फ सोनू, देखें…

Date:

spot_img
spot_img

VARANSI : कई महीनों से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड मनीष सिंह उर्फ सोनू का वाराणसी में दिनदहाड़े encounter कर दिया गया। मनीष सिंह उर्फ सोनू पर 2 लाख का इनाम रखा गया था। 2 लाख के इनामी मनीष सिंह उर्फ सोनू को यूपी एसटीएफ ने वाराणसी के लोहता इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया। मनीष सिंह उर्फ सोनू एनडी तिवारी हत्याकांड समेत कपसेठी में 10 लाख की रंगदारी समेत कई अन्य मामलों में वांछित था। उस पर जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी और चंदौली में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में मनीष सिंह उर्फ सोनू पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाते हुए 2 लाख कर दी थी। 28 अगस्त 2020 को मनीष सिंह ने चौकाघाट में दिनदहाड़े कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह प्रिंस सहित दो लोगों की हत्या कर दी थी। इससे पहले मनीष आजमगढ़ में एक सर्राफा कारोबारी से लूट और हत्या के मामले में वांछित था। फिर मनीष सिंह का नाम सितंबर 2020 में मिर्जापुर के चुनार में एक कंपनी के अधिकारी से रंगदारी मांगने और हत्या के मामले में सामने आया था। नवंबर 2020 में जैतपुरा क्षेत्र में पुलिस ने मनीष को घेर लिया था। इस दौरान हुए मुठभेड़ में बदमाश रोशन गुप्ता उर्फ बाबू उर्फ किट्टू मारा गया, पर मनीष फरार होने में कामयाब हो गया था। नवंबर 2020 के बाद से ही पुलिस मनीष सिंह की तलाश कर रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा था। यूपी पुलिस के मुताबिक, मनीष बिहार और नेपाल में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था।

करीब डेढ़ साल बाद आज यानी सोमवार को यूपी एसटीएफ को मनीष सिंह का लोकेशन वाराणसी के लोहता इलाके में मिली। इसके बाद यूपी एसटीएफ ने मनीष सिंह को घेर लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान मनीष सिंह ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया।

इसे भी पढ़ें : बुझते चिराग को जलाने के लिए खुद जलती है मीरा ठाकुर…

इसे भी पढ़ें : गरीबों के मुसीबतों की खरीदार को मिला बड़ा इनाम, देखें क्‍यों…

इसे भी पढ़ें : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…

इसे भी पढ़ें : रांची IG आवास में अचानक भागने लगे पुलिसकर्मी, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में बड़ा हादसा, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 5 का क्या हुआ देखें…

इसे भी पढ़ें : अर्जुन और कड़ि‍या के साथ क्‍या हो गया, देखें…

इसे भी पढ़ें :

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...

जिसकी खातिर पति और घर छोड़ा, उसने ही मा’र दिया…

UP : कभी जिस रिश्ते को पाने के लिये...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...

जिसकी खातिर पति और घर छोड़ा, उसने ही मा’र दिया…

UP : कभी जिस रिश्ते को पाने के लिये...