spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मंत्री-विधायकों संग जमकर झूमे सीएम हेमंत सोरेन, देखिये तस्‍वीरें…

Date:

spot_img
spot_img

रांची : सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन, मंत्री और विधायक मंगलवार को होलियाना मूड में नजर आये। सभी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फगुआ गीतों पर जमकर झूमे। माननीयों ने विधानसभा में खूब “भोजपुरिया होली” खेली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झाल बजाते नजर आये। रंग बरसे भींगे चुनरवाली गीत पर सभी जमकर झूमे। क्‍या पक्ष और क्‍या विपक्ष बजट सत्र के दौरान कई मुद्दों को लेकर हुये गरमा-गरम बहस और सभी गिले-शिकवे भूलकर सभी एक साथ झूमते नजर आये। सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर रवींद्र नाथ महतो, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, बसंत सोरेन, अनूप सिंह, प्रदीप यादव, बिरंची नारायण, राज सिन्‍हा समेत विधायक और मंत्री जमकर थिरके। महिला विधायक भी पीछे कहां पीछे रहनेवाली। नीरा यादव, पुष्पा देवी, अम्बा प्रसाद भी गुलाल से तर-बतर दिखीं। सभी भोजपुरी होली गीतों पर जमकर थिरकते नजर आये। मौका था झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह का।

रंगों का त्योहार होली आने वाला है। इस साल होलिका दहन 17 मार्च व रंग वाली होली 18-19 मार्च को है। होली को लेकर हर जगह उत्साह है। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी की वजह से पिछले दो सालों के दौरान त्योहारों का उत्साह थोड़ा फीका पड़ गया था, लेकिन, एक लंबे अंतराल के बाद जब कोरोना काफी हद तक नियंत्रण में है, तो होली के त्यौहार को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस त्यौहार की अपनी एक अलग ही पहचान है। ना कोई भेदभाव होता है और ना ही कोई गिले-शिकवे। सभी मिलजुल कर रंगों के इस त्यौहार की रौनक में चार चांद लगा देते हैं। होली के अवसर पर ईश्वर से कामना है कि हर घर -परिवार, समाज, राज्य और देश में खुशियां ही खुशियां आए।

Read More : कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के बाद छात्राओं ने छोड़ा Exam

Read More : छोटे सी दुकान चलाने वाले युवक के खाते से 300 करोड़ का ट्रांजेक्‍शन, जा‍निये क्‍या है राज

Read More : हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिये क्‍या कहा…

Read More : 10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Read More : स्‍टेडियम में इंटरनेशनल खिलाड़ी को गोलियों से भूना

Read More : पुलिस ने जब्‍त की गाड़ी, तो खुद को लगाई आग, CCTV फुटेज वायरल

Read More : हे भगवान… 6 किलो सरसों लेकर आई महिला के साथ क्‍या हो गया…

Read More : फैक्‍ट्री में काम कर रहे मजदूरों के साथ हो गया बड़ा हादसा, देखें…

इसे भी पढ़ें :

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: