Kohramlive : प्री-प्लानिंग या बायचांस, पर गुर्गे अपने गुंडा भाई का बर्थडे सेलिब्रेट कर गये। कैदी वैन में जा रहे गुंडे ने पुलिस कस्टडी में ही केक भी काटा और जश्न भी मनाया। ‘भाई का बर्थ-डे है ना’ की धुन भी फोन पर बजाई। किसी एक गुर्गे ने पूरा वीडियो भी बनाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस और जेल प्रशासन में तहलका मच गया। अब दोनों एक दूसरे को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे है। पूरे मामले के जांच के आदेश दे दिये गए है। वीडियो महाराष्ट्र से वायरल होने का दावा किया जा रहा है।
वायरल वीडियो को लेकर मीडिया में जो बातें सामने आयी उसके अनुसार कई संगीन जुर्म के गुनाहगार रोशन झा को आधरवाडी जेल से कल्याण कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। कैदी वैन की जैसे ही कोर्ट परिसर में इंट्री हुई वहां पहले से मौजूद रोशन झा के गुर्गे वैन के पास पहुंच गए। इनके हाथ में केक भी था। वहीं उन्होंने वैन के अंदर बैठे अपने क्रिमिनल भाई को केक काटने को कहा। इसके बाद बड़े आराम से रोशन ने केक काटा। वहीं गुर्गों ने हैप्पी बर्थडे विश किया। मोबाइल पर गाने बजाकर झूमे भी।
म्हारल गांव का रहने वाला कुख्यात अपराधी रोशन झा गुजरे 4 साल से कल्याण अधरवाड़ी जेल में बंद है। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, धमकी और मारपीट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। जेल प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि यह देखना एस्कॉर्ट पुलिस टीम का काम था। वहीं पुलिस ने आधिकारिक तौर पर अब तक कुछ नहीं कहा।

इसे भी पढ़ें : केवल 50 रुपये की खातिर मारा गया जावेद, मुंबई मे खुला राज… सुनें क्या बोले SP
इसे भी पढ़ें : रात में BLUETOOTH लेकर मत गुजरना मेरे भाई… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : ऐन वक्त पर धरा गया बदमाश, टल गई यह बड़ी वारदात… देखें
इसे भी पढ़ें : पेट्रोल पंप पर खूब मची हाय तौबा, क्यों… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत








