रात में BLUETOOTH लेकर मत गुजरना मेरे भाई… देखें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में महज 1 हजार रुपये के ब्लूटूथ और उसके चार्जर की खातिर एक जवान लड़के मंटू स्वांसी का मर्डर कर दिया गया। मंटू की हत्या कर उसके डेड बॉडी को हरमू नदी में फेंक दिया गया। जवान बेटे मंटू के मारे जाने के बाद से उसकी मां तेजमनी देवी की हालत बहुत खराब है। वह उस पल को कोस रही है, जब रात में उसने अपने बेटे को घर से निकलने दिया।

हरमू नदी पर बने पुलिया पर चोर उच्चकों और बदमाशों का अक्सर जुटान रहता है। आते जाते लोगों से लूटमार होना अब चौंकाने वाली वारदात नहीं रह गई। ब्लूटूथ खरीदने की खातिर मंटू ने अपनी मां तेजमनी से 1 हजार रुपये लिये। वह घर से निकल गया। ब्लूटूथ  खरीदने के बाद मंटू अपने एक दोस्त के घर चला गया। उसने दोस्त के घर में ही अपने नये ब्लूटूथ को चार्ज किया। इसके बाद दोस्त के घर से निकल अपने घर जाने लगा। रास्ते में ही उसे एक बदमाश सोनू तिर्की ने रोक लिया। उसने मंटू से ब्लूटूथ मांगा। उसने कहा, लाओ… गाना सुन कर दे देंगे। मंटू ने अपना नया ब्लूटूथ देने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों में लड़ाई झगड़ा होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि सोनू ने मंटू का खून कर दिया और फिर उसकी लाश हरमू नदी में फेंक दी। यह लोमहर्षक वारदात बीते 14 अगस्त की है।

उधर, घर से निकले मंटू की मां अपने बेटे के घर लौटने का इंतजार कर रही थी। जब वह देर तक नहीं लौटा तो उसे इधर उधर बहुत खोजा गया, पर उस रात उसका कुछ पता नहीं चला। अपने स्तर से चार दिनों तक बेटे को खोजती रही। बेटा का कुछ भी पता नहीं चला, तो वह थक हार अरगोड़ा थाना गई। मां तेजमनी देवी ने थानेदार विनोद कुमार को सबकुछ बताया। थानेदार ने इसे गंभीरता से लिया। लापता मंटू की तलाश में जुटे थानेदार को एक गुप्तचर से क्लू मिला। शक के आधार पर सोनू तिर्की को उठाया गया। पूछताछ में वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। सोनू सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हरमू नदी पार बस्ती रोड नंबर 1 में रहता है। सोनू की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गये गोल्डन और काले रंग का ब्लूटूथ और उसका चार्जर बरामद कर लिया। इतनी छोटी सी बात पर खून करने जैसे संगीन जुर्म की कहानी सुन पुलिस भी हैरान और परेशान है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में खुशनसीबी का खिला गुल, सेहत पर तीन एप्प लॉन्च… देखें

इसे भी पढ़ें : छात्र को लाठी से पीटने वाले ADM के खिलाफ होगी जांच, तेजस्‍वी ने कहा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...