spot_img

Bank चेक धोखाधड़ी रोकने के लिए चालू होगा ये System, पढ़ें पूरी डिटेल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • नए साल में आरबीआई शुरू करने जा रहा है न्यू पे सिस्टम

कोहराम लाइव डेस्क: Bank धोखाधड़ी (Bank Fraud) पर लगाम कसने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India, RBI) ने एक जनवरी 2021 से चेक भुगतान के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay System) लागू करने का फैसला किया है। आरबीआइ के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बीते अगस्त महीने में ही इस बारे में घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें :बुलेट ट्रेन से होगा दिल्ली-वाराणसी का सफर, LiDAR से होगा कॉरीडोर का सर्वे

क्लियरेंस में लगेगा कम समय

पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत किसी थर्ड पार्टी को चेक जारी करने पर उस व्यक्ति को अपने बैंक को भी अपने इस चेक की जानकारी भेजनी होगी। इस सिस्टम के तहत 50,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान वाले चेक को री-कन्फर्म करना होगा। पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक के क्लियरेंस में भी कम टाइम लगेगा।

इसे भी पढ़ें :Post office की NSC Scheme से पाएं अच्छा रिर्टन

ये रहीं महत्वपूर्ण बातें

  • पॉजिटिव पे सिस्टम होगा लागू।
  • बैंकिंग धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम।
  • 50,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर करना होगा री-कन्फर्म।
  • चेक के क्लियर होने में भी कम समय लगेगा।
  • चेक की जानकारी एसएमएस, मोबाइल एप, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के माध्यम से दी जा सकेगी।
  • सुविधा का लाभ उठाने का निर्णय खाताधारक के हाथ में होगा।

इसे भी पढ़ें :आलू-प्याज के दाम में नरमी, सरसों तेल हुआ महंगा

देनी होगी दोबारा जानकारी

चेक जारीकर्ता को बैंक को चेक की तारीख, लाभार्थी का नाम और भुगतान की जानेवाली रकम के बारे में दोबारा जानकारी बैंक को देनी होगी। ऐसा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से किया जाएगा। यानी चेक की जानकारी एसएमएस, मोबाइल एप, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के माध्यम से दी जा सकेगी।

इसे भी पढ़ें :AADHAAR CARD में खुद बदलें अपना Address और Mobile Number

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…

Ranchi : मोहर्रम के मौके पर 27 जून (शनिवार)...

NH-19 पर दर्दनाक हा’दसा, उजाड़ गया परिवार…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!

Palamu : पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में इलाज...

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...