spot_img

अब साल में 4 बार होगी JEE MAINS;शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • पहली बार 13 भाषाओं में होगी परीक्षा, निगेटिव मार्किंग भी हटाई गई

कोहराम लाइव डेस्क :केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को जेईई मेंस (JEE MAINS) परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान किया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 23 से 26 फरवरी के बीच यह परीक्षा आयोजित कराएगी। पहली बार JEE MAINS की परीक्षा अंग्रेजी के साथ हिंदी समेत 13 भारतीय भाषाओं में भी होगी। इनमें असमिया, उड़िया, तेलुगु, तमिल और उर्दू शामिल हैं।

परीक्षा में अटेम्प्ट्स को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब JEE MAINS साल में चार बार आयोजित की जाएगी। पहली परीक्षा फरवरी (23 से 26 के बीच), दूसरी मार्च, तीसरी अप्रैल और चौथी मई में होगी। वहीं, ऑब्जेक्टिव सवालों से इस बार नेगेटिव मार्किंग हटा ली गई है।

इसे भी पढ़ें : 21 दिसंबर से होगी ICSI CS executive परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

स्टूडेंट्स से लिए गए थे सुझा‌व

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE MAINS परीक्षा में बदलावों को लेकर स्टूडेंट्स से सुझाव मंगाए थे। इन सुझावों के आधार पर ही परीक्षा के पैटर्न में ये बदलाव किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : SSC :  4726 पदों पर होगी नियुक्ति, 15 दिसंबर तक करें आवेदन

उत्तरप्रदेश पहली बार होगा शामिल

परीक्षा की तारीखें घोषित करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि उत्तरप्रदेश ऐसा राज्य है जो पहली बार JEE MAINS परीक्षा में शामिल होने जा रहा है। अलग-अलग राज्यों के बोर्ड का शेड्यूल अलग होने के चलते कई बार कैंडिडेट परीक्षा में शामिल नहीं हो पाते थे। इस परेशानी को देखते हुए इस बार साल में चार बार परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है।

इसे भी पढ़ें : सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए अब 21 December तक करें आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...