- पूरे देश में एक साथ शुरू हुई नयी फैसिलिटी
- अभी दो करोड़ यूजर्स उठा रहे इसका लाभ
कोहराम लाइव डेस्क: मेसेजिंग एप्प WhatsApp का Payments फीचर अब यूजर्स के लिए पूरे देश में उपलब्ध है। अभी 2 करोड़ यूजर्स इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। WhatsApp ने इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के साथ हाथ मिलाया है।
इसे भी पढ़ें : Bank चेक धोखाधड़ी रोकने के लिए चालू होगा ये System, पढ़ें पूरी डिटेल
NPCI ने पिछले माह दी थी मंजूरी
वॉट्सएप्प ने अपना पेमेंट्स फीचर नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के यूपीआई सिस्टम पर डिजाइन किया है। एनपीसीआई ने पिछले महीने ही वॉट्सऐप को यह सेवा शुरू करने की मंजूरी दी थी। इसके जरिए लोग उसी तेजी और आसानी से पैसा भेज सकते हैं जैसे वे मेसेज भेजते हैं।
डिजिटल भुगतान में आएगी तेजी
भारत में डिजिटल पेमेंट्स वित्त वर्ष 2025 तक 94 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने का अनुमान है। देश में वॉट्सऐप के 40 करोड़ यूजर्स हैं। ऐसे में वॉट्सऐप की पेमेंट्स सेवा से डिजिटल भुगतान में तेजी आने की उम्मीद है। भारत में वॉट्सऐप के प्रमुख अभिजीत बोस ने कहा कि वॉट्सऐप पर आसान और सुरक्षित डिजिटल पेमेंट्स के लिए हमने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के साथ हाथ मिलाया है। यूपीआई एक क्रांतिकारी सर्विस है और हमारे पास बड़ी संख्या में लोगों तक वित्तीय सेवा पहुंचाने का मौका है।
इसे भी पढ़ें : बुलेट ट्रेन से होगा दिल्ली-वाराणसी का सफर, LiDAR से होगा कॉरीडोर का सर्वे
क्या है स्पेशल
एनपीसीआई ने वॉट्सएप्प को देश में ‘चरणबद्ध’ तरीके से भुगतान सेवा शुरू करने की अनुमति दी है। WhatsApp Pay की मदद से आप कहीं पर भी, किसी के भी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। ये यूपीआई सर्विस है। यूपीआई का एप्प काफी खास होते हैं।इस समय आप BHIM, Phone Pay, Google Pay, Mobikwik, Paytm जैसे कई ऐप की मदद से भी UPI का इस्तेमाल किया जा सकता है। WhatsApp Pay का इस्तेमाल करने के लिए आपको अलग से ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
इसे भी पढ़ें : आलू-प्याज के दाम में नरमी, सरसों तेल हुआ महंगा






