spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

छात्राओं को अकेले बुलाकर शिक्षक करता था ये काम…ऐसे हुआ खुलासा

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : हमारे समाज में गुरु का स्‍थान भगवान से भी उपर रखा गया है। मगर एक शिक्षक ने गुरु-शिष्‍य के इस रिश्‍ते को कलंकित करने का काम किया है। शिक्षक की करतूत सुनकर किसी को भी गुस्‍सा आ जाए। शिक्षक छात्राओं को अकेले कमरे में बुलाकर फेल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। छात्राओं ने कई बार इसकी शिकायत भी की, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने हर बार मामले की लीपापोती करने का काम किया।

इसे भी पढ़ें : थाना प्रभारी ने दो साल तक किया युवती का यौन शोषण, पहुंचा हवालात

मामला राजस्थान के अलवर जिले का है। यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायसराना के एक शिक्षक पिछले एक साल से छात्राओं से अश्लीलता करता था। मामले का खुलासा उस वक्‍त हुआ जब संभागीय आयुक्त के निर्देश पर शिक्षा विभाग के एसीबीईओ निरीक्षण करने पहुंचे। एसीबीईओ के पहुंचते ही प्रताड़ित बच्चियां फूट-फूटकर रोने लगी और शिक्षक की इस घिनौनी करतूत की एक-एक कहानी अधिकारी के सामने बयां की। शिक्षक छात्राओं से ऐसी-ऐसी अश्‍लील बात करता था कि छात्राएं उसे अपने जुबान पर नहीं ला पाई। छात्राओं से शिक्षक की करतूत सुन अधिकारी सकते में आ गए। अधिकारियों ने छात्राओं को कार्रवाई का भरोसा दिया।

इसे भी पढ़ें : दुल्‍हन लेकर लौटे दूल्‍हे से दोस्‍तों ने मांगी शराब पार्टी, मना किया तो दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

मामले में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजकुमार यादव ने कहा कि शिक्षक देवप्रकाश यादव के खिलाफ शिकायत की गई है। तथ्यात्मक रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। इधर शिक्षक की इस करतूत से ग्रामीणों में आक्रोश व्‍याप्‍त है। ग्रामीणों ने शिक्षक पर सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

मामले पर प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार बालोदिया का कहना है कि छात्राओं ने शिक्षक देवप्रकाश यादव पर अश्लील हरकत, छेड़छाड़, जातिसूचक अपशब्द कहने, शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने की लिखित शिकायत दी है। पहले भी शिकायत मिली थी। मगर उस वक्‍त इस तरह के आरोप नहीं लगाए थे। पूरे मामले की जानकारी शिक्षा निदेशक, जिला कलेक्टर, एसडीएम सहित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नीमराना को भेजी गई है।

इसे भी पढ़ें : गड्ढे में मिली ठेकेदार की Deadbody, सात दिन पहले हुआ था अपहरण

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...