Kohramlive : अमेरिका में वर्जीनिया के वॉलमार्ट में मंगलवार की देर रात एक हमलावर ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसमें हमलावार सहित 10 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। अधिकारी लियो कोसिंस्की ने बुधवार की सुबह कहा कि चेसापीक में स्थित स्टोर अब सुरक्षित है। इससे पहले पिछले शनिवार को कोलाराडो में एक व्यक्ति ने नाइटक्लब में गोलीबारी कर पांच लोगों की जान ले ली थी। इसमें 17 अन्य लोग घायल हो गए थे। कोसिंस्की ने इससे पूर्व कहा कि वह यह नहीं बता सकते कि हमलावर बंदूकधारी की मौत कैसे हुई, लेकिन उन्हें भरोसा है कि पुलिस ने गोलियां नहीं चलाईं।
चेसापीक वर्जीनिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर
चेसापीक वर्जीनिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सेंटारा हेल्थकेयर के प्रवक्ता माइक काफ्का ने एक संदेश में कहा कि वॉलमार्ट के पांच मरीजों का इलाज नोरफॉक जनरल अस्पताल में किया जा रहा है। उनकी हालत के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं थी।
इसे भी पढ़ें :कमलदेव गिरी की ह*त्या का सूत्रधार प्रधान उगल गया बड़ा राज… क्या बोले SP सुनें
इसे भी पढ़ें :एक्टर विक्रम गोखले की हालत नाजुक
इसे भी पढ़ें :बोकारो में तीखी नोकझोंक के बाद क्या बोल गये दिग्गज नेता… सुनें
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में जमीन कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें :20 साल पहले झील में छोड़ी गई थी यह गोल्डफिश, देखें कैसे पकड़ी गई
इसे भी पढ़ें :ठंड में करें इस डिवाइस का उपयोग, बिजली खर्च की परेशानी होगी दूर
इसे भी पढ़ें :MAITI स्टूडेंट्स का लाजवाब परफॉर्मेंस… देखें












