Bokaro(Parmeshwar Mandal) : भाजपा की आक्रोश रैली और प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्त्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। भाजपाई बोकारो डीसी ऑफिस के अंदर घुसना चाह रहे थे, वहीं पुलिस उन्हें रोकने में दम लगा रही थी। पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक तकरार होती रही। बाद में भाजपा के विधायक बिरंची नारायण, अमर बाउरी एवं कोडरमा के पूर्व सांसद रविन्द्र राय धरने पर बैठ गये। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपाई बोकारो हवाई अड्डे से डीसी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुये गये।
ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ निकली आक्रोश रैली में भाजपा के दिग्गज नेता रविंद्र राय, रविन्द्र पांडेय, छत्रुराम महतो, बिरंची नारायण, अमर कुमार बाउरी, योगेश्वर महतो बाटुल आगे-आगे चल रहे थे। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुये सरकार को खूब कोसा और नारा दिया हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ। सुनें क्या बोले पूर्व सांसद रविंद्र राय और जिला अध्यक्ष भरत यादव….
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में जमीन कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें :पलक झपकते ही चालक,Pearls में फंसे हैं आपके पैसे तो इस दिन खाते में आएंगे रुपये! पढ़ लें ये
इसे भी पढ़ें :Pearls में फंसे हैं आपके पैसे तो इस दिन खाते में आएंगे रुपये! पढ़ लें ये जरूरी खबर
इसे भी पढ़ें :पंजाब में गन कल्चर पर लगेगा विराम, अबतक 899 लाइसेंस रद्द
इसे भी पढ़ें :कातिलाना हमला, हालत नाजुक
इसे भी पढ़ें :विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर : गर्वनर रमेश बैस
इसे भी पढ़ें :MAITI स्टूडेंट्स का लाजवाब परफॉर्मेंस… देखें












